₹1 लाख की FD पर सबसे बड़ा मुनाफा! SBI, HDFC, ICICI में से चुनें बेस्ट बैंक, पाएं तगड़ा रिटर्न!

3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अब मिल रहा है शानदार ब्याज, IndusInd Bank दे रहा है 6.65%, जबकि Axis और ICICI Bank 6.6% ब्याज दे रहे हैं.तो जानें किन बैंकों में ₹1 लाख पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिलेगा और कहां करें निवेश.
₹1 लाख की FD पर सबसे बड़ा मुनाफा! SBI, HDFC, ICICI में से चुनें बेस्ट बैंक, पाएं तगड़ा रिटर्न!

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) लंबे समय से भारतीय निवेशकों की पहली पसंद रही है, क्योंकि इसमें जोखिम बेहद कम और रिटर्न गारंटीड होता है. लोग अलग अलग बैंकों की एफडी में अपनी मेहनत की कमाई को लगाते हैं. यही कारण है कि बैंक भी निवेशकों को एफडी पर तगड़ा रिटर्न ऑफर करते हैं. अगर अब आप भी एफडी में निवेश का मन कर रहे हैं और SBI, HDFC, ICICI में से कंफ्यूज हैं किसमें निवेश किया जाए.तो हम जानेंगे इन बैंक में से कौन से ऑप्शन में आपको ताबड़तोड़ रिटर्न मिलने वाला है.

निवेश के लिए सेफ होती है एफडी

हर किसी के लिए सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश ऑप्शन एफडी है. बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों में हाल ही में आई बढ़ोतरी ने निवेशकों के लिए कमाई का सुनहरा मौका दिया है. तीन साल की अवधि वाली एफडी पर कई बैंकों ने आकर्षक रिटर्न देना शुरू किया है, जिससे निवेशकों को पहले से अधिक मुनाफा मिल रहा है.

IndusInd Bank दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो IndusInd Bank इस समय बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. बैंक अपनी 3 साल की एफडी पर 6.65% सालाना ब्याज दे रहा है. इसका मतलब है कि अगर आप ₹1 लाख रुपये की FD करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको करीब ₹1,19,950 रुपये मिलेंगे.

 ATM में आपके पैसे को खतरा, आपकी जेब हो सकती है खाली, मशीन में लगी ये '3 जासूसी चीजें' चुरा लेंगी PIN!

Axis Bank और ICICI Bank के रिटर्न भी मजबूत

इसके बाद Axis Bank और ICICI Bank दोनों ही 3 साल की एफडी पर 6.6% ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं.यानी अगर आप यहां ₹1 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो तीन साल बाद यह करीब ₹1,19,800 रुपये बन जाएगा.

HDFC और Kotak Mahindra Bank की दरें

प्राइवेट सेक्टर के बड़े नाम HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank इस समय 3 साल की एफडी पर करीब 6.4% ब्याज दर दे रहे हैं. इन दोनों बैंकों में निवेश करने पर ₹1 लाख रुपये की रकम तीन साल में ₹1,19,200 रुपये करीब तक पहुंच जाएगी।

सरकारी बैंकों के रिटर्न भी बेहतर

सरकारी क्षेत्र के Bank of Baroda और Union Bank of India भी निवेशकों को 6.4% ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. इन बैंकों में भी रिटर्न लगभग प्राइवेट बैंकों के समान ही रहेगा.

वहीं देश के सबसे बड़े बैंक SBI (State Bank of India) में 3 साल की एफडी परकरीब 6.3% ब्याज मिल रहा है, जिसमें ₹1 लाख रुपये की रकम तीन साल बाद करीब ₹1,18,900 रुपये बन जाएगी.

Canara Bank और PNB भी पीछे नहीं

अगर आप Canara Bank या Punjab National Bank (PNB) में निवेश करते हैं, तो यहां भी 3 साल की एफडी पर करीब 6.25% ब्याज दर मिल रही है। इस ब्याज दर पर ₹1 लाख रुपये की रकम मैच्योरिटी पर करीब ₹1,18,750 रुपये हो जाएगी.

निवेशकों के लिए क्या है सबसे अच्छा विकल्प?

अगर आपका मकसद सुरक्षित रिटर्न और पूंजी की सुरक्षा है, तो FD आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है. हालांकि, ब्याज दरें हर बैंक में अलग-अलग हैं, इसलिए निवेश से पहले तुलना करना जरूरी है.IndusInd Bank और ICICI Bank फिलहाल सबसे धांसू रिटर्न ऑफर कर रहे हैं, जबकि सरकारी बैंकों में SBI, Bank of Baroda और PNB स्थिर और सेउ निवेश ऑप्शन बने हुए हैं.

3 साल की FD पर बैंकों की ब्याज दर और रिटर्न तुलना तालिका

बैंक का नाम3 साल की FD ब्याज दर (प्रतिवर्ष)₹1 लाख निवेश पर मैच्योरिटी राशि (3 साल बाद)सेगमेंट
IndusInd Bank6.65%₹1,19,950प्राइवेट बैंक
Axis Bank6.60%₹1,19,800प्राइवेट बैंक
ICICI Bank6.60%₹1,19,800प्राइवेट बैंक
HDFC Bank6.40%₹1,19,200प्राइवेट बैंक
Kotak Mahindra Bank6.40%₹1,19,200प्राइवेट बैंक
Bank of Baroda6.40%₹1,19,200सरकारी बैंक
Union Bank of India6.40%₹1,19,200सरकारी बैंक
State Bank of India (SBI)6.30%₹1,18,900सरकारी बैंक
Canara Bank6.25%₹1,18,750सरकारी बैंक
Punjab National Bank (PNB)6.25%₹1,18,750सरकारी बैंक

ध्यान दें: ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं, इसलिए निवेश से पहले अपने बैंक की ताज़ा FD रेट्स ज़रूर जांच लें


एफडी का निष्कर्ष

तीन साल की FD में निवेश करके आप बिना किसी जोखिम के अच्छा रिटर्न पा सकते हैं. वर्तमान ब्याज दरों के मुताबिक, ₹1 लाख की FD पर ₹18,750 से लेकर ₹19,950 तक का मुनाफा मिल सकता है. यानी छोटी-सी बचत से भी आप सुरक्षित तरीके से अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं. तो फिर अगर आप स्टेबल इनकम चाहते हैं, तो यह समय FD में निवेश करने के लिए सबसे सही मौका है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

होम लोन रिजेक्ट हुआ तो क्या करें? बैंक की 'ना' को 'हां' में बदलने के ये 5 धांसू तरीके आपको दिलाएंगे आपका घर, अभी जानें!


5 FAQs

1. IndusInd Bank की 3 साल की FD पर कितना ब्याज मिल रहा है?
IndusInd Bank 3 साल की FD पर 6.65% ब्याज दे रहा है।

2. Axis Bank और ICICI Bank की ब्याज दर कितनी है?
दोनों बैंक 3 साल की FD पर 6.6% वार्षिक ब्याज दर दे रहे हैं

3. SBI 3 साल की FD पर कितना रिटर्न दे रहा है?
SBI की 3 साल की FD पर 6.3% ब्याज मिलता है, जिससे ₹1 लाख पर ₹1,18,900 बनते हैं

4. सरकारी बैंकों में कौन बेहतर रिटर्न दे रहा है?
Bank of Baroda और Union Bank of India 3 साल की FD पर 6.4% ब्याज दे रहे हैं

5. क्या FD निवेश सुरक्षित है?
हाँ, FD पूरी तरह सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प है, जो हर निवेशक के लिए उपयुक्त है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6