&format=webp&quality=medium)
आज के टाइम में ज्यादातर लोग अपने पैसों की सुरक्षा और गारंटीड रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे भरोसेमंद विकल्प मानते हैं. खासकर ऐसे निवेशक जो रिस्क लेने से बचना पसंद करते हैं, उनके लिए एफडी सबसे सुरक्षित ऑप्शन होता है.वैसे एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि और शानदार ब्याज दरों पर एफडी की सुविधा देता है.
जी हां यहां एफडी में इन्वेस्टमेंट करने से आपका ना केवल आपका पैसा सुरक्षित रहता है, बल्कि तय समय के बाद उस पर अच्छा रिटर्न भी मिलता है। यही वजह है कि एफडी लोगों की पहली पसंद बनी रहती है.
आपको बता दें कि एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाली एफडी पर सुरक्षित और आकर्षक ब्याज दरों का लाभ देता है.तो अगर आप 1 साल के लिए एफडी करते हैं तो आपको 6.25% ब्याज मिलेगा. वहीं, 2 साल की एफडी पर 6.60% और 3 साल की अवधि पर भी 6.60% का रिटर्न मिल सकता है.यानी कि लंबी अवधि के लिए यदि आप 5 साल की एफडी चुनते हैं, तो उस पर भी 6.60% की ब्याज दर का बेनेफिट्ल मिलता है. यानी एक्सिस बैंक एफडी निवेशकों को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के विकल्प देता है.
अगर आप एक्सिस बैंक की 3 साल की एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको लगभग 6,00,370 रुपये मिलेंगे। यानी इस अवधि में आपका मुनाफा 1,00,370 रुपए का हो सकता है. वहीं अगर आप लंबी अवधि के लिए 5 साल की एफडी चुनते हैं और 5 लाख रुपए निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर यह राशि बढ़कर करीब 6,95,750 रुपए हो जाएगी. यानी आपको कुल 1,95,750 रुपये का फायदा होगा. एक्सिस बैंक की एफडी निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न और निश्चित मुनाफा देने का भरोसा दिलाती है.
-3 साल की एफडी पर अगर आप 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर करीब ₹6,08,497 मिलेंगे,यानी आपको कुल ₹1,08,497 का मुनाफा मिल सकता है.
-5 साल की एफडी पर 5 लाख रुपए निवेश करने पर मैच्योरिटी पर करीब ₹6,93,614 मिलेंगे. यानी आपका कुल मुनाफा ₹1,93,614 होगा.
| अवधि (FD Tenure) | निवेश राशि (₹) | मैच्योरिटी राशि (₹) | कुल मुनाफा (₹) |
|---|---|---|---|
| 1 साल | 5,00,000 | 5,31,990 | 31,990 |
| 2 साल | 5,00,000 | 5,69,940 | 69,940 |
| 3 साल | 5,00,000 | 6,08,497 | 1,08,497 |
| 5 साल | 5,00,000 | 6,93,614 | 1,93,614 |
वैसे को यही वजह है कि एफडी निवेशकों के बीच सबसे सुरक्षित और पॉपुलर ऑप्शन बनी रहती है, क्योंकि इसमें निश्चित और गारंटीड रिटर्न मिलता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
प्रश्न 1. एक्सिस बैंक की FD पर अधिकतम ब्याज दर कितनी है?
एक्सिस बैंक 6.60% तक की ब्याज दर एफडी पर देता है.
प्रश्न 2. 3 साल की FD में ₹5 लाख निवेश करने पर कितना रिटर्न मिलेगा?
3 साल की FD पर ₹5 लाख निवेश करने पर मैच्योरिटी राशि लगभग ₹6,08,497 होगी, यानी ₹1,08,497 का लाभ.
प्रश्न 3. 5 साल की FD में ₹5 लाख लगाने पर कितना फायदा होगा?
5 साल की FD पर ₹5 लाख निवेश करने पर मैच्योरिटी राशि करीब ₹6,93,614 होगी, यानी कुल लाभ ₹1,93,614.
प्रश्न 4. क्या एक्सिस बैंक की FD निवेश के लिए सुरक्षित है?
हां, FD सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प है, जिस पर डिपॉजिट इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलती है.
प्रश्न 5. एक्सिस बैंक में FD शुरू करने के लिए न्यूनतम रकम कितनी चाहिए?
एक्सिस बैंक में FD खोलने के लिए न्यूनतम ₹5,000 की जरूरत होती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)