&format=webp&quality=medium)
अगर आपका भी बैंक में खाता है या आपने किसी बैंक में लॉकर ले रखा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम ही होने वाली है. 1 नवंबर 2025 से देश की बैंकिंग व्यवस्था में कुछ बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जो आपकी डेली लाइफ की बैंकिंग जरूरतों को सीधे प्रभावित कर सकते हैं. ये चेंज बैंकिंग लॉज अमेंडमेंट एक्ट 2025 के तहत होने वाले हैं, जिसे इसी साल अप्रैल में नोटिफाई किया गया था. इन बदलावों का मुख्य कारण बैंकिंग सिस्टम को ग्राहकों की ज़रूरतों के अनुसार अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है.
आपको बता दें कि अब तक अक्सर देखा जाता था कि किसी खाताधारक की अचानक मृत्यु हो जाने पर परिवार के लोग बैंक खाते या लॉकर में रखे पैसे व कीमती सामान को लेने में महीनों, कभी-कभी सालों तक परेशान होते रहते थे, लेकिन अब नॉमिनी की जानकारी न होने या एक से अधिक वारिस होने पर विवाद की स्थिति बन जाती थी.तो इसीलिए सरकार ने इस बार नॉमिनेशन (Nomination) के नियमों को पूरी तरह बदल दिया है, ताकि भविष्य में ऐसे विवादों और परेशानियों से बचा जा सके. चलिए तो इसी तरह से जानेंगे 1 नवंबर से बैंकिंग के कौन से 4 बदलाव होने वाले हैं.
पहले बैंक खाते में केवल एक ही व्यक्ति को नॉमिनी बनाने की सुविधा थी, लेकिन अब 1 नवंबर 2025 से खाताधारक अपने अकाउंट में चार अलग-अलग नॉमिनी जोड़ सकते हैं. अब ग्राहक चाहे तो सभी नॉमिनी को एक साथ दर्ज कर सकते हैं या फिर नॉमिनी को क्रमवार यानी पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे रूप में चुन सकते हैं. इसके अलावा अगर आप एक साथ नॉमिनी जोड़ते हैं, तो आप यह भी तय कर सकते हैं कि कितने प्रतिशत पैसा किस नॉमिनी को मिलेगा.उदाहरण:
नॉमिनी 1 – 40%
नॉमिनी 2 – 30%
नॉमिनी 3 – 20%
नॉमिनी 4 – 10%
कुल प्रतिशत हमेशा 100% होना जरूरी है ताकि आगे किसी विवाद की स्थिति न बने.
साफ है कि अब इस व्यवस्था से बड़े परिवारों में होने वाले विवाद काफी हद तक खत्म हो जाएंगे. खासकर उन परिवारों में, जहाँ बच्चों के बीच बैंक खाते या जमा राशि को लेकर मनमुटाव हो जाता है.
जो लोग बैंक लॉकर में अपने सोने, चांदी, गहनों या महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखते हैं, उनके लिए भी नियम बदला गया है.जी हां अब लॉकर के लिए भी ग्राहक चार नॉमिनी चुन सकते हैं, लेकिन यहां नॉमिनेशन की प्रक्रिया क्रमवार (Sequential) होगी. यानी कि प्राथमिक नॉमिनी को पहले अधिकार मिलेगा. तो अगर प्राथमिक नॉमिनी उपलब्ध नहीं है या दावा नहीं करता, तो अधिकार दूसरे नॉमिनी को मिलेगा,इससे बैंकिंग प्रक्रिया साफ और विवाद रहित हो जाएगी.
एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड उपयोग से जुड़े कुछ नए नियम लागू करने की तैयारी की है. अब अनसिक्योर क्रेडिट कार्ड पर 3.75% तक शुल्क देना होगा.तो अगर आप थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए स्कूल या कॉलेज की फीस भरते हैं, तो 1% अतिरिक्त चार्ज लगेगा. लेकिन यदि भुगतान सीधे स्कूल/कॉलेज की वेबसाइट या पीओएस मशीन से किया जाए, तो कोई शुल्क नहीं लगेगा.इसके साथ ही, 1000 रुपये से अधिक वॉलेट लोड करने पर भी 1% फीस लागू होगी.
इन नियमों को लागू करने के लिए जल्द ही बैंकिंग कंपनियां (नॉमिनेशन) रूल्स 2025 जारी किए जाएंगे, इसमें बताया जाएगा:
-नॉमिनेशन कैसे करें
-नॉमिनेशन में बदलाव कैसे संभव है
-नॉमिनेशन रद्द कैसे करें
सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्रक्रिया अब सभी बैंकों में एक जैसी होगी, जिससे किसी भी बैंक में भ्रम या अलग-अलग नियमों की समस्या खत्म हो जाएगी.
यदि आपका बैंक खाता या लॉकर है, तो 1 नवंबर से पहले:
-अपने सभी खातों का नॉमिनेशन जरूर चेक करें
-यदि नॉमिनी अपडेट नहीं है, उसे तुरंत अपडेट कराएं
-यदि परिवार बड़ा है, हिस्सेदारी स्पष्ट करें
-परिवार को बताएं कि आपके खाते और लॉकर की जानकारी क्या है
यह छोटी-सी सावधानी आगे बड़े विवादों और परेशानियों से बचा सकती है.
सरकार का उद्देश्य
-बैंक ग्राहकों को सुविधा देना
-वारिसों के विवाद कम करना
-बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाना
सरकार का यह कदम आम लोगों के लिए एक वास्तविक राहत कहा जा सकता है,तो खासकर उन परिवारों के लिए जो अचानक किसी सदस्य के गुजरने पर आर्थिक और कानूनी समस्याओं में फंस जाते हैं.
5 FAQs For banking new rule
Q1. 1 नवंबर 2025 से बैंकिंग में क्या बदलाव होने जा रहे हैं?
1 नवंबर से बैंक खाते और लॉकर में चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वारिसों के बीच विवाद कम होंगे.
Q2. क्या मैं अपने बैंक खाते में चार नॉमिनी का हिस्सा अलग-अलग तय कर सकता हूँ?
हाँ, आप चाहें तो हर नॉमिनी का प्रतिशत हिस्सा निर्धारित कर सकते हैं, कुल हिस्सा 100% होना चाहिए.
Q3. क्या लॉकर में भी चार नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं?
हाँ, लेकिन लॉकर के लिए नॉमिनेशन क्रमवार (सीक्वेंशल) होगा। पहले प्राथमिक नॉमिनी को अधिकार मिलेगा.
Q4. अगर मैंने नॉमिनी अपडेट नहीं किया है तो क्या होगा?
नॉमिनी अपडेट न होने पर निधन की स्थिति में परिवार को बैंक से राशि या लॉकर के सामान का दावा करने में काफी देरी और परेशानी हो सकती है.
Q5. नॉमिनी अपडेट कैसे करें?
आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या सीधे बैंक शाखा में फॉर्म भरकर नॉमिनी जोड़, बदल या रद्द कर सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)