&format=webp&quality=medium)
क्रेडिट कार्ड आज के समय में बहुत काम की चीज है. जब आपके पास पैसों की दिक्कत हो तो आप क्रेडिट कार्ड की मदद से शॉर्ट टर्म लोन लेकर अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं और ग्रेस पीरियड में बिना किसी ब्याज के लोन को चुका सकते हैं. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड पर तमाम तरह के ऑफर्स, डिस्काउंट्स और रिवॉर्ड पॉइंट्स का भी फायदा मिलता है.
लेकिन कई बार क्रेडिट स्कोर काफी Poor होने की वजह से बैंक क्रेडिट कार्ड देने से इनकार कर देते हैं क्योंकि बैंक को ये भरोसा नहीं होता कि ग्राहक क्रेडिट कार्ड से किए गए खर्च की भरपाई करेगा भी या नहीं. अगर खराब सिबिल स्कोर के चलते आपके साथ भी ऐसी समस्या आ रही है तो टेंशन मत लीजिए. एक Credit Card ऐसा भी है जिसे देते वक्त बैंक आपके Credit Score पर ध्यान नहीं देते और फटाफट आपकी एप्लीकेशन को अप्रूव कर देते हैं. यहां जानिए इसके बारे में.
आमतौर पर लोग जो क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, वो अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड होता है. उसके लिए सिबिल स्कोर अच्छा होना बहुत जरूरी है. लेकिन यहां हम जिस क्रेडिट कार्ड की बात कर रहे हैं, वो है सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड. ये कोलैटरल जमा के बदले में मिलने वाला कार्ड होता है. ये कार्ड फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले में दिया जाता है यानी इस कार्ड को लेने के लिए बैंक में आपकी एफडी होना जरूरी है. ज्यादातर सिक्योर्ड कार्ड की लिमिट एफडी के 85 फीसदी तक रखी जाती है. जब तक कस्टमर्स की एफडी बैंक में रहती है, तब तक कार्ड यूजर इस क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल कर सकता है.
लेकिन अगर सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड यूजर की तरफ से किसी भी कारण से क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट निश्चित समय तक नहीं किया गया, तो बैंक के पास उसके फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट को भुनाकर अपना कर्ज वसूल करने का अधिकार होता है. सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जिनके क्रेडिट कार्ड की रिक्वेस्ट को किसी कारण से बैंक रिजेक्ट कर देती हैं. हालांकि सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर रेगुलर क्रेडिट कार्ड की तरह डिस्काउंट, ऑफर्स, रिवार्ड वगैरह नहीं मिल पाते, लेकिन फिर भी कई मायनों में ये काफी फायदेमंद होता है.