&format=webp&quality=medium)
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने अपने ग्राहकों को सौगात देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिए हैं (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
Bank of India FD Interest Rates 2026: अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को सेफ रखकर उस पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए एक बड़ी और खुश कर देने वाली खबर आई है. आज के इस टाइम में जब ज्यादातर बैंक ब्याज दरें घटाने में लगे हुए हैं तो सरकारी बैंक 'बैंक ऑफ इंडिया' (BoI) ने इसके बिल्कुल उलट कदम उठाकर सबको चौंका दिया है.
असल में बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी कुछ खास टेन्योर की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाने का काम किया है. असल में ये नई दरें आज यानी कि 19 मई 2026 से लागू हो गई हैं.तो अगर आप सीनियर सिटीजन हैं या फिर सुपर सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में आते हैं, तो आपके लिए ये बैंक सच में खुशी देने वाला है.
फरवरी 2025 से अब तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में करीब 125 बेसिस पॉइंट (1.25%) की बड़ी कटौती की है. वैसे जब आरबीआई रेट घटाता है, तो बैंक भी एफडी पर ब्याज कम कर देते हैं ताकि उनका खर्च कम हो सके.
लेकिन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है. बैंक ने खासकर मध्यम और लंबी अवधि (1 से 3 साल) के डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाकर निवेशकों का भरोसा जीतने का काम किया है.
बैंक ने अपनी नई ब्याज दरों को तीन कैटेगरी में बांटा है। आइए देखते हैं कि अब आपको अपनी जमा राशि पर कितना रिटर्न मिलेगा:
यह भी पढ़ें : Special FD vs Normal FD: कौन सी एफडी कराएं? कहां मिलता है ज्यादा ब्याज? जानिए आपके लिए क्या है बेहतर

| FD अवधि (Tenure) | आम जनता | बुजुर्ग (60-80 साल) | सुपर सीनियर (80+) |
| 1 से 2 साल | 6.50% | 7.00% | 7.15% |
| 2 से 3 साल | 6.60% | 7.10% | 7.25% |
| 3 साल (Special) | 6.70% | 7.45% | 7.60% |
यह भी पढ़ें: एफडी कराने का है प्लान? पहले जान लें Cumulative या Non-Cumulative FD कराएं, क्या है फर्क, किसमें ज्यादा फायदा?
जहां प्राइवेट बैंक रेट कम कर रहे हैं,तो ऐसे में वहीं सरकारी बैंक का यह फैसला उन लोगों को अपनी तरफ मोड़ेगा जो सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न दोनों चाहते हैं.
आपको बता दें कि अगर आप अपनी बचत पर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं और शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से डरते हैं, तो बैंक ऑफ इंडिया की ये नई दरें आपके लिए एक शानदार अवसर हैं.तो फिर बिना देरी तिएआज ही अपनी नजदीकी ब्रांच या मोबाइल ऐप के जरिए नई दरों का फायदा उठाएं.(नोट: अधिक जानकारी के लिए बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क करें)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या मेरी पुरानी एफडी पर भी अब नया ब्याज मिलेगा?
नहीं, बढ़ी हुई दरें सिर्फ नई एफडी कराने या पुरानी को रिन्यू (Renew) कराने पर ही मिलेंगी
Q2 क्या मोबाइल ऐप से एफडी कराने पर भी यही फायदा मिलेगा?
बैंक के मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग से घर बैठे एफडी कराने पर भी ये नए रेट्स मिलेंगे
Q3 अगर एफडी बीच में तोड़नी पड़े तो क्या होगा?
बीच में पैसे निकालने पर बैंक पेनाल्टी (Penalty) काटता है, जिससे आपको मिलने वाला कुल ब्याज थोड़ा कम हो जाता है
Q4 सीनियर सिटीजन होने के लिए क्या अलग से पेपर चाहिए?
सिर्फ उम्र का सबूत (आधार या पैन कार्ड) काफी है। बैंक सिस्टम अपने आप बढ़ा हुआ ब्याज जोड़ देता है