Bank Holiday June 2026: आ गई छुट्टियों की लिस्‍ट! जानिए जून में कब-कब बंद करने वाले हैं बैंक

जून 2026 में बैंकों में कई दिन छुट्टियां रहने वाली हैं. पंजाब, हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश भी रहेंगे. बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां चेक करें, ताकि आपका जरूरी काम न अटके.
Bank Holiday June 2026: आ गई छुट्टियों की लिस्‍ट! जानिए जून में कब-कब बंद करने वाले हैं बैंक

बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां चेक करें, ताकि आपका जरूरी काम न अटके (फाइल फोटो)

मई की तपती गर्मी के बाद अब जून का महीना दस्तक देने वाला है. जी हां जून यानी स्कूल की छुट्टियां, आम का सीजन और कहीं बाहर घूमने का प्लान. लेकिन रुकिए, अगर आप जून के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम, जैसे- चेक क्लीयरेंस, केवाईसी अपडेट या लॉकर का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है.

असल में जून 2026 में बैंक शाखाओं में छुट्टियों की अच्छी-खासी भरमार रहने वाली है. पता चला कि आप अपनी भारी-भरकम फाइलें लेकर बैंक पहुंचे और वहां गेट पर ताला लटका मिला. तो ऐसी फजीहत से बचने के लिए अभी से अपना कैलेंडर चेक कर लीजिए, क्योंकि मुहर्रम, शनिवार-रविवार और क्षेत्रीय त्योहारों की वजह से कई दिन कामकाज ठप रहेगा.

शनिवार और रविवार का 'फिक्स' कोटा

आरबीआई (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं. जून 2026 में ये तारीखें कुछ इस तरह हैं:

  • 7 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 13 जून: दूसरा शनिवार (पूरे देश में छुट्टी)
  • 14 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 21 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 27 जून: चौथा शनिवार (पूरे देश में छुट्टी)
  • 28 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

कब देशभर में मनेगी छुट्टी

जून के महीने में धार्मिक और राष्ट्रीय महत्व की भी कुछ छुट्टियां पड़ रही हैं. सबसे बड़ी छुट्टी 26 जून को 'मुहर्रम' की होगी. इस दिन देश के लगभग सभी बड़े राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, ओडिशा जैसे राज्यों में 15 जून को 'राजा संक्रांति' की धूम रहेगी, जिससे वहां के बैंक शाखाओं में काम नहीं होगा.

राज्यों के हिसाब से 'एक्स्ट्रा' छुट्टियां

भारत विविधताओं का देश है, इसलिए कुछ राज्यों में वहां के लोकल त्योहारों और जयंतियों की वजह से अलग से छुट्टियां दी गई हैं:

  • 17 जून (हरियाणा): महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर यहां बैंकों में छुट्टी रह सकती है.
  • 18 जून (पंजाब): श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 जून (पंजाब, हरियाणा, शिमला): संत गुरु कबीर जयंती के कारण इन इलाकों में बैंक हॉलिडे रहेगा.
  • 15 और 30 जून (मिजोरम): अइजोल में YMA डे और रेमना नी पर्व के कारण बैंकों पर ताला लटका रहेगा.

बैंक बंद, पर 'डिजिटल दुनिया' चालू!

जून में भले ही बैंक की ब्रांच बंद हों, लेकिन आपको चिंता की ज़रूरत नहीं होती है. असल में आज के डिजिटल दौर में बैंक बंद होने का मतलब बैंकिंग बंद होना नहीं है.

  • UPI: गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी.
  • ATM: कैश निकालने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • नेट बैंकिंग: ऑनलाइन फंड ट्रांसफर (IMPS, NEFT) आप घर बैठे कर सकेंगे.

आपके काम की बात

अगर आपका कोई ऐसा काम है जिसके लिए बैंक मैनेजर से मिलना या फिजिकल साइन से ही पूरा होगा तो समय रहते पहले इसको पूरा कर लें. असल में महीने का आखिरी हफ्ता (26 से 30 जून) काफी बिजी रहने वाला है क्योंकि वहां कई छुट्टियां एक साथ पड़ रही हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6