&format=webp&quality=medium)
2026 January Bank Holidays: दिसंबर का महीना बीतने में बस 1 हफ्ता बाकी है. इसके बाद नया साल 2026 (New Year 2026) शुरू हो जाएगा. नए साल की शुरुआत होते ही सबसे पहले लोगों के मन में छुट्टियों को लेकर सवाल आता है. खासतौर पर बैंक से जुड़े काम करने वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी होता है कि जनवरी 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जनवरी 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी गई है. इस महीने अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और आयोजनों की वजह से कुल 10 दिन बैंक हॉलिडे रहेंगे. अगर इसमें 2 शनिवार और 4 रविवार जोड़ दिए जाएं तो जनवरी में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे.
यानी जनवरी 2026 में कुल 16 दिन बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं रहेंगी. हालांकि ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होंगी.
नीचे January 2026 Bank Holidays की पूरी लिस्ट दी गई है, ताकि आप अपने बैंक से जुड़े काम पहले ही प्लान कर सकें.
1 जनवरी 2026: नव वर्ष दिवस / गान-न्गई
(आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग)
2 जनवरी 2026: न्यू ईयर सेलिब्रेशन / मन्नम जयंती
(आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
3 जनवरी 2026: हजरत अली का जन्मदिन
(कानपुर, लखनऊ)
12 जनवरी 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती
(कोलकाता)
14 जनवरी 2026: मकर संक्रांति / माघ बिहू
(अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर)
15 जनवरी 2026: उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति
(बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा)
16 जनवरी 2026: तिरुवल्लुवर दिवस
(चेन्नई)
17 जनवरी 2026: उझावर तिरुनाल
(चेन्नई)
23 जनवरी 2026: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी
(अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)
26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस
(लगभग सभी प्रमुख शहरों में बैंक बंद)
इन दिनों पूरे देश में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि छुट्टियों के दौरान भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM सेवाएं जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी. आप घर बैठे कई बैंकिंग काम निपटा सकते हैं. हालांकि चेक क्लियरेंस, कैश जमा या पासबुक अपडेट जैसे कामों के लिए आपको ब्रांच खुलने का इंतजार करना होगा.
RBI के मुताबिक सभी राज्यों में बैंक हॉलिडे एक जैसी नहीं होती हैं. हर राज्य में स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के आधार पर छुट्टियां तय की जाती हैं. इसलिए किसी भी बैंक से जुड़ा जरूरी काम करने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.
जनवरी 2026 में कुल 16 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
नहीं, राज्यवार त्योहारों के कारण छुट्टियां अलग-अलग होंगी.
हां, छुट्टियों के दिन भी UPI, ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी.
RBI के नियम के मुताबिक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.
आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर राज्यवार बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.