&format=webp&quality=medium)
Bank Holidays in June 2025: नौकरीपेशा को सबसे ज्यादा इंतजार छुट्टियों का होता है. यही वजह है कि नया कैलेंडर आते ही सबसे पहले लोग छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं. बैंकों में छुट्टियां RBI कैलेंडर के हिसाब से तय होती हैं. बैंकों की छुट्टियां सब पर असर डालती हैं. एक तरफ छुट्टी होने पर बैंक के कर्मचारी राहत महसूस करते हैं, तो वहीं दूसरे लोगों के तमाम काम बैंकों से जुड़े होते हैं, जो बैंक बंद होने की वजह से प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए उनके लिए भी ये जानकारी काफी काम की होती है. कुछ दिनों में जून का महीना शुरू होने वाला है. जून के महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. आइए बताते हैं कि RBI Holiday Calendar के हिसाब से जून के महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे.
बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है. बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं.