बजट वाले दिन बैंक खुले हैं या नहीं? यहां देखिए फरवरी में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: महीने का पहला शनिवार होने के कारण 1 फरवरी को बैंकों में छुट्टी नहीं होने वाली है.
बजट वाले दिन बैंक खुले हैं या नहीं? यहां देखिए फरवरी में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: 1 फरवरी, 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का आम बजट पेश करने वाली है. शनिवार पड़ने के बावजूद बजट के कारण इस बार शेयर मार्केट 1 फरवरी को भी खुलने वाला है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि क्या बैंक भी 1 फरवरी को खुलेंगे या नहीं. आपको बता दें कि महीना का पहला शनिवार होने के कारण 1 फरवरी को बैंक खुला रहने वाला है.

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 2 फरवरी, 2025: रविवार
  • 3 फरवरी, 2025: सरस्वती पूजा (अगरतला)
  • 8 फरवरी, 2025: दूसरा शनिवार
  • 9 फरवरी, 2025: रविवार
  • 11 फरवरी, 2025: थाई पोसम (चेन्नई)
  • 12 फरवरी, 2025: गुरु रविदास जयंति (शिमला)
  • 15 फरवरी, 2025: लुई-नगाई-नी (इम्फाल)
  • 16 फरवरी, 2025: रविवार
  • 19 फरवरी, 2025: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंति (बेलापुर, मुंबई, नागपुर)
  • 20 फरवरी, 2025: राज्य दिवस (आईजौल, इटानगर)
  • 22 फरवरी, 2025: चौथा शनिवार
  • 23 फरवरी, 2025: रविवार
  • 26 फरवरी, 2025: महाशिवरात्रि (करीब पूरा भारत)
  • 28 फरवरी, 2025: लोसर (गंगटोक)

राज्यों के हिसाब से होती हैं बैंकों की छुट्टियां

बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है.

ऑनलाइन होते रहेंगे बैंक के सारे काम

बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6