धनतेरस-बिहू पर बैंकों में रहेगी 'छुट्टी की भरमार'? 13 से 31 अक्टूबर तक की 'पूरी लिस्ट' देखें, वरना अटक जाएंगे आपके काम!

Bank Holiday: 13 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच देशभर में कई त्यौहारों और आरबीआई छुट्टियों के चलते बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में काटी बिहू, दिवाली और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं, यहां देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट.
धनतेरस-बिहू पर बैंकों में रहेगी 'छुट्टी की भरमार'? 13 से 31 अक्टूबर तक की 'पूरी लिस्ट' देखें, वरना अटक जाएंगे आपके काम!

त्योहारी सीजन के चलते अगले हफ्ते देशभर में कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 के बीच कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली हैं.असल में अक्टूबर महीने में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवाचौथ और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के चलते बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ सकता है. तो चलिए 13 से 19 अक्टूबर में बैंक छुट्टी की लिस्ट देखेंगे

अगले हफ्ते बैंक कब रहेंगे बंद (13 से 19 अक्टूबर 2025)

13 अक्टूबर सोमवार को बैंक अहोई के कारण बंद नहीं होंगे
तारीख -जगह- वजह
18 अक्टूबर (शनिवार)-गुवाहाटी-काटी बिहू
19 अक्टूबर (रविवार)-पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

नोट: इस साल धनतेरस भी 18 अक्टूबर (शनिवार) को है, लेकिन इसके लिए अलग से कोई बैंक हॉलिडे नहीं होगा.

अक्टूबर 2025 में कुल 21 बैंक छुट्टियां

अक्टूबर में बैंक 21 दिनों तक बंद रहने वाले हैं. इसमें दिवाली, महाअष्टमी, दशहरा, दुर्गा पूजा, और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं. वैसे इसके अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं.

बैंक बंद होने पर क्या करें?

तो अगर बैंक बंद हैं, तो आप ATM से कैश निकाल सकते हैं. इसके अलावा, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, IMPS, NEFT, RTGS, और UPI सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं. केवल वे काम रुकेंगे जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी होता है, जैसे चेक जमा करना या डिमांड ड्राफ्ट बनवाना.

अक्टूबर में बाकी बैंक छुट्टियां (20 से 31 अक्टूबर 2025)

तारीखजगहवजह
20 अक्टूबर (सोमवार)देशभर के कई शहरों मेंदिवाली (दीपावली) / नरक चतुर्दशी / काली पूजा
21 अक्टूबर (मंगलवार)मुंबई, नागपुर, भोपाल, जम्मू, श्रीनगर आदिलक्ष्मी पूजा / गोवर्धन पूजा / दीवाली अमावस्या
22 अक्टूबर (बुधवार)अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, शिमला आदिबलिप्रतिपदा / विक्रम संवत नव वर्ष / गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर (गुरुवार)कोलकाता, कानपुर, इम्फाल आदिभाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लछमी पूजा / निंगोल चक्कौबा
25 अक्टूबर (शनिवार)पूरे देश मेंचौथा शनिवार अवकाश
26 अक्टूबर (रविवार)पूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
27 अक्टूबर (सोमवार)कोलकाता, पटना, रांचीछठ पूजा (शाम का अर्घ्य)
28 अक्टूबर (मंगलवार)पटना, रांचीछठ पूजा (सुबह का अर्घ्य)
31 अक्टूबर (शुक्रवार)अहमदाबादसरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

कुछ महत्वपूर्ण बातें:

क्षेत्रीय छुट्टियां राज्यवार अलग-अलग होती हैं.

बैंकिंग कामकाज से पहले अपने शहर की छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक करें.

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और डिजिटल पेमेंट में कोई रुकावट नहीं होगी.

5 FAQs


1. क्या धनतेरस के दिन बैंक बंद रहेंगे?
नहीं, धनतेरस 2025 (18 अक्टूबर, शनिवार) के दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे.

2. क्या 13 से 19 अक्टूबर के बीच सभी बैंक बंद रहेंगे?
नहीं, सभी बैंक पूरे देश में बंद नहीं होंगे। छुट्टियां राज्यवार और त्योहारों के अनुसार तय होती हैं.

3. क्या बैंक छुट्टी के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग काम करेगी?
हां, NEFT, RTGS, IMPS और UPI जैसी ऑनलाइन सेवाएं बैंक छुट्टी के दिनों में भी चालू रहेंगी.

4. अक्टूबर 2025 में कुल कितनी बैंक छुट्टियां हैं?
अक्टूबर 2025 में कुल 21 बैंक छुट्टियां होंगी, जिनमें सप्ताहांत और त्योहार शामिल हैं.

5. अक्टूबर 2025 में किन त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे?
मुख्य त्योहारों में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवाचौथ, दिवाली और छठ पूजा शामिल हैं, जिन पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source