&format=webp&quality=medium)
Bank FD Rates 2025: भारतीय निवेशक लंबे समय से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को एक भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मानते आए हैं.मार्केट के उतार-चढ़ाव से प्रभावित हुए बिना एफडी एक फिक्स और स्थिर रिटर्न देती है. यही कारण है कि हर उम्र के निवेशक, चाहे नौकरीपेशा हों या रिटायर्ड, अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा एफडी में लगाना पसंद करते हैं. 2025 में भी देश के कुछ सरकारी और निजी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए धांसू ब्याज दरें पेश की हैं. आइए जानते हैं कौन सा बैंक कितनी ब्याज दर दे रहा है और किन निवेशकों को इसका सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है.
भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को आकर्षक रिटर्न दे रहा है।
सामान्य ग्राहक: 3% से 7.10% तक ब्याज
सीनियर सिटीजन: 3.50% से 7.60% तक ब्याज
एसबीआई की एफडी योजनाएं 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए उपलब्ध हैं.
एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को बाजार के मुकाबले बेहतर ब्याज दर दे रहा है.
सामान्य ग्राहक: 3% से 7.25%
सीनियर सिटीजन: 3.50% से 7.75%
यह बैंक डिजिटल एफडी ओपन करने की सुविधा भी देता है, जिससे निवेशक घर बैठे निवेश कर सकते हैं.
आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को स्थिर रिटर्न के साथ फाइनेंशियल सुरक्षा भी देता है.
सामान्य ग्राहक: 3% से 7.10%
सीनियर सिटीजन: 3.50% से 7.60%
निवेशक यहां 1,000 रुपए से भी एफडी शुरू कर सकते हैं.
सामान्य ग्राहक: 3% से 6.75%
सीनियर सिटीजन: 3.50% से 7.25%
आईडीबीआई की एफडी पर ब्याज तिमाही, अर्धवार्षिक या सालाना रूप से लिया जा सकता है.
सामान्य ग्राहक: 2.75% से 7.20%
सीनियर सिटीजन: 3.25% से 7.70%
कोटक बैंक की एफडी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है और यह टैक्स सेविंग एफडी का विकल्प भी देता है.
सामान्य ग्राहक: 3.50% से 7.25%
सीनियर सिटीजन: 4% से 7.75%
PNB में 1 साल से 3 साल की एफडी पर ब्याज दरें बेहद धांसू हैं.
सामान्य ग्राहक: 4% से 7.25%
सीनियर सिटीजन: 4% से 7.75%
केनरा बैंक की 444 दिनों की एफडी स्कीम निवेशकों में काफी फेमस है, जिस पर ब्याज दरें सबसे ज्यादा हैं.
सामान्य ग्राहक: 3.50% से 7.10%
सीनियर सिटीजन: 3.50% से 7.85%
एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को ऑटो रिन्यूअल और ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी देता है.
सामान्य ग्राहक: 3% से 7.05%
सीनियर सिटीजन: 3.55% से 7.55%
बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी को समय से पहले तोड़ा जा सकता है, हालांकि इसमें कुछ मामूली चार्ज लग सकता है.
फिक्स्ड डिपॉजिट एक सेफ और रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट है. इसमें निवेशक को तय समय पर ब्याज के साथ अपनी पूरी राशि मिलती है. यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है जो स्थिर आय और पूंजी की सुरक्षा चाहते हैं.सीनियर सिटीजन के लिए यह और भी फायदेमंद है, क्योंकि उन्हें एक्स्ट्रा ब्याज दर मिलती है.
तो फिर अगर आप 2025 में सुरक्षित और फिक्स्ड रिटर्न की तलाश में हैं, तो बैंक एफडी एक भरोसेमंद ऑप्शन है. निवेश करने से पहले हर बैंक की ब्याज दर, अवधि और टैक्स लाभ की तुलना जरूर करें. साथ ही, अगर आप लंब समय के लि निवेश करने वाले निवेशक हैं, तो पोस्ट ऑफिस स्कीम्स को भी देखें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, इसके साथ ही निवेश के लिए बैंक की ब्याजदरें खुद से जरूर चेक करें ये चेंज हो सकती हैं)
5 FAQs
1. 2025 में सबसे ज्यादा FD ब्याज दर कितनी है?
सिनियर सिटीजन के लिए बैंक एफडी पर 7.85% तक ब्याज मिल सकता है, बैंक और अवधि पर निर्भर करता है.
2. सामान्य ग्राहकों के लिए कौन से बैंक के FD रेट सबसे अच्छे हैं?
एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक 7.25% तक ब्याज देती हैं.
3. क्या वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अधिक ब्याज मिलता है?
हां। अधिकतर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% से 0.50% अतिरिक्त ब्याज देती हैं.
4. FD में न्यूनतम निवेश राशि कितनी है?
अधिकतर बैंकों में FD ₹1,000 से शुरू की जा सकती है.
5. क्या बैंक FD सुरक्षित निवेश हैं?
हां, FD जोखिम-रहित और निश्चित रिटर्न देती है, बाजार उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होती, और लंबी अवधि में स्थिर आय देती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)