&format=webp&quality=medium)
नौकरी या अन्य वजहों से लोगों का एक शहर से दूसरे शहर जाना आम बात है. ऐसे में, अपने बचत बैंक खाते को भी नई जगह के पास वाली शाखा में ट्रांसफर करना अक्सर जरूरी हो जाता है. हालांकि कई बार ये एक सीधी प्रक्रिया लग सकती है, लेकिन इसमें कुछ अहम बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखना बहुत जरूरी है, ताकि आपको बाद में किसी भी तरह की असुविधा या फाइनेंशियल परेशानी का सामना ना करना पड़े. लेकिन अगर आप चाहें तो थोड़ी सी तैयारी और जागरूकता आपके लिए इस प्रक्रिया को बहुत आसान बना सकती है.तो आइए जानते हैं वे 5 अहम बातें क्या हैं जिन्हें आपको एक शहर से दूसरे शहर बैंक खाते की शाखा बदलते समय याद रखना चाहिए.
क्यों महत्वपूर्ण: बैंक खाते के ट्रांसफर के दौरान, खास रूप से जब आप एक नए शहर में जा रहे हों, तो बैंक आपसे अपडेटेड नो योर कस्टमर डाक्यूमेंट्स जैसे पहचान प्रमाण और पता प्रमाण मांग सकता है. भले ही पहले KYC करा चुके हों, लेकिन नए पते के साथ इसे अपडेट करना जरूर हो सकता है.
क्या करें: अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट (अगर हो), ड्राइविंग लाइसेंस,नए पते का प्रमाण तैयार रखें.तय करें कि ये डाक्यूमेंट्स वैद्य हों.
क्यों जरूरी: बैंक खाते से कई वित्तीय और गैर-वित्तीय सेवाएं जुड़ी हो सकती हैं. ब्रांच बदलने से इनमें से कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, खासकर यदि वो पुराने शाखा के IFSC कोड से जुड़ी हों.
क्या करें:डेबिट/क्रेडिट कार्ड और चेकबुक: जांचें कि क्या आपको नई ब्रांच के लिए नया डेबिट कार्ड/चेकबुक की जरूरी है. कुछ बैंकों में खाता संख्या वही रहती है लेकिन IFSC कोड बदल जाता है, जिससे पुरानी चेकबुक काम नहीं कर सकती.
नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग/UPI,स्थायी निर्देश : आप तय करें कि आपकी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं नए शाखा में भी सही से काम करती रहें. UPI ऐप्स को अपडेट करने की जरूरत हो सकती है.अगर आपने SIP, EMI, बिल भुगतान या बीमा प्रीमियम के लिए कोई स्थायी निर्देश या ऑटो-डेबिट सेट कर रखा है, तो उन्हें नई शाखा के IFSC कोड के साथ अपडेट करना तय करें.
लॉकर सुविधा और डीमैट खाता: अगर आपके पास पुरानी शाखा में लॉकर है, तो यह स्वचालित रूप से स्थानांतरित नहीं होगा. वैसे आपको पुरानी शाखा में लॉकर सरेंडर करना होगा और नई शाखा में नए लॉकर के लिए अप्लाई करना होगा.यदि आपका डीमैट खाता उसी बैंक के साथ आपके बचत खाते से जुड़ा है, तो तय करें कि ब्रांच ट्रांसफर के बाद भी लिंकेज सही बना रहे.
क्यों जरूरी: बैंक खाता ट्रांसफर करने से पहले यह तय करें कि आपके खाते में कोई पेंडिंग लेनदेन न हो.
क्या करें: आप यह तय करें कि कोई भी जारी किया गया चेक अभी तक क्लियर ना हुआ हो, तो अगर कोई चेक क्लियर होना बाकी है, तो ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने से पहले उसके क्लियर होने का इंतजार करें. किसी भी EMI या अन्य अहम ऑटो-डेबिट के लिए बाकी बची राशि रखें, ताकि ट्रांसफर के दौरान वो बाउंस न हों.
क्यों जरूरी: बैंक खाता ट्रांसफर एक प्रक्रिया है जिसमें कुछ समय लग सकता है. सही संचार और नियमित फॉलो-अप से अनावश्यक देरी से बचा जा सकता है.
क्या करें:अपनी वर्तमान ब्रांच को अपने इरादे के बारे में सूचित करें और स्थानांतरण रिक्वेस्ट फॉर्म प्राप्त करें.फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ जमा करें.बैंक कर्मचारी से ट्रांसफर प्रक्रिया की अनुमानित समय-सीमा और किसी भी जरूरी संदर्भ संख्या की जानकारी लें. ये प्रक्रिया पूरी होने तक अपनी पुरानी और नई दोनों ब्रांस से नियमित रूप से संपर्क में रहें. आपको SMS या ईमेल के जरिए से पुष्टि मिलनी चाहिए.
क्यों जरूरी: हर बैंक शाखा में सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती हैं. नई ब्रांच में जाने से पहले यह जांचना अहम है कि आपको जिन सेवाओं की आवश्यकता है, वे वहां उपलब्ध हैं या नहीं.
क्या करें: यदि आपको किसी विशिष्ट सेवा (जैसे विदेशी मुद्रा विनिमय, निवेश सलाह, विशेष ऋण उत्पाद) की जरूरी है, तो तय करें कि नई ब्रांच वह सुविधा प्रदान करती है. इससे आपको फ्यूचर में कोई असुविधा नहीं होगी.(नोट-खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, बैंक का खाता ट्रांसफर करवाने से पहले सारी जानकारी खुद हासिल करें.)
1. सवाल: क्या बचत खाता एक शहर से दूसरे शहर ट्रांसफर किया जा सकता है?
जवाब: हां, आप अपने सेविंग अकाउंट को एक शहर से दूसरे शहर की शाखा में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं, वह भी बिना खाता बंद किए.
2. सवाल: बैंक खाता ट्रांसफर करते समय किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?
जवाब: आमतौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, नई शाखा का विवरण और एक एप्लिकेशन फॉर्म की आवश्यकता होती है.
3. सवाल: क्या ब्रांच ट्रांसफर करने से अकाउंट नंबर बदलता है?
जवाब: अधिकतर मामलों में खाता संख्या नहीं बदलती, लेकिन कुछ बैंकों की नीति अलग हो सकती है, इसलिए पहले जानकारी ले लें.
4. सवाल: ऑनलाइन बैंक खाता ट्रांसफर संभव है या नहीं?
जवाब: हां, कई बैंक अब नेटबैंकिंग या मोबाइल ऐप के माध्यम से ब्रांच ट्रांसफर की सुविधा दे रहे हैं.
5. सवाल: खाता ट्रांसफर के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ता है क्या?
जवाब: नहीं, ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान आपकी बैंकिंग सेवाएं जारी रहती हैं, बस ट्रांसफर की पुष्टि तक कुछ अपडेट्स में समय लग सकता है.