&format=webp&quality=medium)
Bakrid Bank Holiday: अगर आप भी हाल-फिलहाल में किसी जरूरी काम से बैंक में जानें की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि कल से लगातार 3 दिनों के लिए बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. दरअसल, ईद-उल-अजहा यानि बकरीद के अवसर पर देश के कई हिस्सों में 6 और 7 जून को बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. RBI ने इसे लेकर छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है.
RBI के कैलेंडर पर नजर डालें तो बैंको में 6 और 7 जून को बकरीद की छुट्टियों का ऐलान किया गया है. दरअसल, कोच्ची और तिरुवनंतपुरम में 6 जून को बकरीद (Id-ul-Ad’ha) का त्योहार मनाया जाने वाला है. जबकि इन 2 शहरों को छोड़कर बाकी पूरे भारत में 7 जून को बकरीद (Id-Uz-Zuha) की छुट्टी रहने वाली है.
बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है.
बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं.