&format=webp&quality=medium)
आजकल डिजिटल बैंकिंग आसान तो हुई है, लेकिन इसके साथ-साथ धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पेमेंट के जरिए हो रही चोरी ने लोगों को अपने पैसों की सुरक्षा को लेकर डरा दिया है. खासकर, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रखने वाले ग्राहक भी अब डरने लगे हैं कि कहीं कोई उनकी FD को प्रीमैच्योर तोड़कर पैसा न निकाल ले.
इसी चिंता को दूर करने के लिए प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक Axis Bank ने एक नया फीचर 'Lock FD' लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से ग्राहक अपनी FD को डिजिटल प्लेटफॉर्म से बंद होने से रोक सकते हैं और सिर्फ बैंक शाखा में जाकर ही उसे तोड़ पाएंगे.
'Lock FD' फीचर एक सिक्योरिटी टूल है जो FD को अनाधिकृत रूप से बंद करने से बचाता है. एक बार इसे एक्टिव करने पर मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग से FD तोड़ना संभव नहीं होगा. FD बंद करने के लिए आपको खुद बैंक शाखा में जाकर पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे.
डिजिटल फ्रॉड के मामले में ठग आपके अकाउंट में घुस भी जाए, तो FD तोड़ नहीं पाएंगे. FD बंद करने के लिए फिजिकल ब्रांच विजिट और वेरिफिकेशन जरूरी होगा. पहचान की पूरी जांच होगी, जिससे फ्रॉड का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा.
Axis Bank के मुताबिक, यह फीचर खासकर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म का कम इस्तेमाल करते हैं. सीनियर सिटीजन, गांव के ग्राहक और टेक्नोलॉजी से कम परिचित लोग इससे सबसे ज्यादा लाभ उठा पाएंगे.
मोबाइल ऐप से Axis Bank मोबाइल ऐप खोलें, FD डिटेल्स में जाएं और 'Lock FD' ऑप्शन ऑन करें. इसके बाद शाखा से बैंक शाखा में जाकर FD लॉक करने का अनुरोध करें.
Axis Bank ने हाल ही में अपने मोबाइल ऐप में इन-ऐप मोबाइल OTP फीचर भी जोड़ा है, जो OTP इंटरसेप्शन रोकता है और ट्रांजेक्शन को और सुरक्षित बनाता है.
Axis Bank का 'Lock FD' फीचर उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जो अपने पैसों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं. अब डिजिटल ठगों के लिए आपकी FD तक पहुंचना नामुमकिन जैसा हो जाएगा.
हाँ, यह सभी प्रकार की Axis Bank FD पर लागू है.
नहीं, इसे सिर्फ बैंक शाखा में जाकर ही बंद किया जा सकता है.
अभी तक बैंक ने इस पर कोई अतिरिक्त चार्ज का ऐलान नहीं किया है.
यह फीचर पुराने और नए, दोनों FD पर लागू किया जा सकता है.
हाँ, फिलहाल यह सिर्फ Axis Bank ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.