&format=webp&quality=medium)
AU Eternity Debit Card: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) ने अपने नवीनतम प्रीमियम बैंकिंग कार्यक्रम-एयू एटरनिटी (AU Eternity) की शुरुआत की. इसे भारत के बढ़ते समृद्ध वर्ग की उभरती वित्तीय जरूरतों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. मास्टरकार्ड (Mastercard) के साथ साझेदारी के जरिये एयू एटरनिटी विशेष सुविधा और अनुकूल समाधानों का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करता है.
अपने ग्राहकों की जानकारी का फायदा उठाते हुए एयू एसएफबी (AU SFB) ने हाई इनकम वाले लोगों की विशिष्ट वित्तीय और लाइफस्टाइल प्राथमिकताओं की पहचान के लिए गहन अध्ययन किया. इसी अध्ययन से एयू एटरनिटी का निर्माण हुआ है. यह एक विशिष्ट बैंकिंग कार्यक्रम है, जो भारत में बढ़ते समृद्ध वर्ग के साथ कदमताल करता है. इस नींव पर आधारित एयू एटरनिटी ग्राहकों को बेहतर लाइफस्टाइल अनुभव और व्यक्तिगत भुगतान समाधान देने के लिए प्रीमियम सेवाओं में मास्टरकार्ड की वैश्विक विशेषज्ञता का फायदा उठाती है.
ये भी पढ़ें- Railway PSU को एक हफ्ते में मिला दूसरा बड़ा ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर, इस साल अब तक 158% दे चुका है रिटर्न
एयू एटरनिटी (AU Eternity) को ऐसे डिजाइन किया गया है कि वह एयू एसएफबी के मौजूदा प्रीमियम पोर्टफोलियो को और समृद्ध करे. इसमें 'एयू आईवी' और 'एयू रॉयल' शामिल हैं. एयू एटरनिटी बैंकिंग से आगे बढ़कर एक विशेष लाइफस्टाइल विशेषाधिकार प्रदान करती है. इसके जरिये सदस्यों को कई तरह के विशेष फायदा मिलते हैं जैसे की मैरिएट एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, बुकमायशो पर मूवी टिकट, गोल्फ प्रशिक्षण, ईजी डाइनर मेंबरशिप और अमेजन प्राइम मेंबरशिप.
इसके अलावा, एयू एटरनिटी समर्पित रिलेशनशिप मैनेजरों के माध्यम से उन्नत बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है. इन सुविधाओं में पर्सनलाइज्ड फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ फंड और निवेश समाधान शामिल हैं. साथ ही, यह समृद्ध ग्राहकों को उनके लक्ष्यों को हासिल कर सशक्त बनाने के लिए असाधारण सहायता प्रदान करता है.
मास्टरकार्ड (Mastercard) के साथ इस साझेदारी के माध्यम से, एयू एटरनिटी डेबिट कार्डधारक (AU Eternity Debit Card) कई तरह के विशेष फायदे का आनंद ले सकते हैं. इनमें इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज, बेहतर डाइनिंग अनुभव और ट्रैवेल बेनेफिट्स शामिल हैं. इसके अलावा, एयू एटरनिटी प्रोग्राम ने उद्योग में पहली बार एयरपोर्ट डाइनिंग अनुभव पेश किया है, जिससे यात्री लोकप्रिय एयरपोर्ट के आउटलेट से अपने पसंदीदा व्यंजन और पेय पदार्थ चुन सकते हैं.
एयू एटरनिटी के साथ, ग्राहक पारिवारिक और बिजनेस अकाउंट्स को ग्रुप कर सकते हैं, कई फ्री बैंकिंग सेवाओं का आनंद ले सकते हैं और मास्टरकार्ड संचालित एयू एटरनिटी डेबिट कार्ड के साथ क्रॉस करेंसी सुविधाएं और लाइफस्टाइल से जुड़े लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
लॉन्च के अवसर पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एग्जक्यूटिव डायरेक्ट और डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल ने कहा, भारत का धन प्रबंधन परिदृश्य तेजी से विकसित हो रहा है, जिसमें 2027 तक संपन्न वर्ग के 1.65 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है. यह हर साल 16 फीसदी की CGAR से बढ़ रहा है. हम वैल्यू आधारित खरीद और एक्सपेरिमेंटल लग्जरी की बढ़ती मांग, विशेष रूप से ट्रैवेल और हॉस्पिटैलिटी में बदलाव देख रहे हैं. हमारे मौजूदा प्रीमियम बैंकिंग कार्यक्रमों, एयू आइवी और एयू रॉयल को आगे बढ़ाते हुए, हमें एयू एटरनिटी को पेश करने पर गर्व है, जो टाइमलेस लग्जरी का एक स्टेटमेंट है.
एयू एसएफबी (AU SFB) ने एक ऐसी पेशकश तैयार की है, जो फाइनेंशियल ग्रोथ और समृद्ध लाइफस्टाइल की तलाश करने वाले उभरते संपन्न वर्ग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करती है. फंड मैनेजमेंट, बढ़िया डाइनिंग, मनोरंजन और ट्रैवेलिंग से जुड़े समग्र लाभों के साथ, एयू एटरनिटी आधुनिक संपन्न वर्ग के लिए एक व्यापक बैंकिंग समाधान प्रदान करता है.
मास्टरकार्ड (Mastercard) में दक्षिण एशिया के डिवीजन प्रेसिडेंट गौतम अग्रवाल ने कहा, भारत में संपन्न उपभोक्ताओं का बढ़ता समूह तेजी से उच्च-मूल्य वाले पर्सनलाइज्ड वित्तीय समाधानों की तलाश कर रहा है, जो उनकी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं से मेल खाते हों. उनका ध्यान सिर्फ धन प्रबंधन या विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विशेष सुविधाओं, बेहतरीन व्यंजनों से लेकर एडवेंचर ट्रैवेल समेत कई अन्य अनुभव भी शामिल हैं. मास्टरकार्ड (Mastercard) अपने प्रीमियम बैंकिंग कार्यक्रम के लिए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित है क्योंकि यह देश के गतिशील समृद्ध वर्ग के लिए एक व्यापक पेशकश में ट्रैवेल, लाइफस्टाइल और और वित्तीय लाभों को पूरी तरह से जोड़ता है.