New Rule: 1 अप्रैल से बदलेंगे इन 3 बड़े बैंकों के ATM नियम, फ्री ट्रांजेक्शन खत्म होने के बाद देना होगा मोटा चार्ज,जानें जेब पर क्या होगा असर?

1 अप्रैल 2026 से HDFC, PNB और Bandhan Bank के ATM नियम बदलने जा रहे हैं. कैश निकासी लिमिट, UPI ATM चार्ज और फ्री ट्रांजैक्शन नियमों में बदलाव होगा.तो जानिए नए नियम, चार्ज और आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा.
New Rule: 1 अप्रैल से बदलेंगे इन 3 बड़े बैंकों के ATM नियम, फ्री ट्रांजेक्शन खत्म होने के बाद देना होगा मोटा चार्ज,जानें जेब पर क्या होगा असर?

अगर आप HDFC Bank, PNB या Bandhan Bank के ग्राहक हैं, तो फिर यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी साबित होने वाली है.असल में 1 अप्रैल 2026 से इन बड़े बैंकों ने ATM कैश निकासी और ट्रांजैक्शन से जुड़े कई नियमों में बदलाव का ऐलान किया है. इन बदलावों का सीधा असर आपकी रोजमर्रा की बैंकिंग पर पड़ेगा, इसलिए पहले से जानना जरूरी है कि क्या बदलने वाला है.

PNB ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ATM से कैश निकालने की डेली लिमिट में बदलाव किया है.असल में बैंक का कहना है कि यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने और डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

नई लिमिट क्या होगी?

कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए

पहले लिमिट: ₹1 लाख
अब नई लिमिट: ₹50,000

वहीं कुछ कार्ड्स के लिए

पहले लिमिट: ₹1.5 लाख
अब नई लिमिट: ₹75,000

ध्यान देने वाली बात

बाकी कार्ड्स की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है
ग्राहक अपनी लिमिट Internet Banking, Mobile App (PNB One), IVR या WhatsApp Banking से सेट/रीसेट कर सकते हैं
हालांकि POS, E-commerce और Contactless ट्रांजेक्शन लिमिट में कोई चेंज नहीं हुआ है

atm


HDFC Bank का नया नियम क्या है?

HDFC Bank ने ATM से UPI के जरिए कैश निकालने को लेकर नया नियम लागू किया है.

क्या बदलेगा?

  • अब UPI से ATM निकासी भी मंथली फ्री लिमिट में गिनी जाएगी
  • फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजेक्शन पर ₹23 + टैक्स चार्ज लगेगा
  • यानी कि अब UPI से कैश निकालना पहले जितना फ्री नहीं रहेगा.

सवाल: UPI ATM क्या है?

  • अब बिना कार्ड के भी ATM से पैसा निकाल सकते हैं
  • QR कोड स्कैन करें
  • UPI ऐप से पेमेंट ऑथराइज करें और कैश निकाल लें
  • यह सुविधा आसान जरूर है, लेकिन अब लिमिट और चार्ज का ध्यान रखना होगा,

Bandhan Bank ग्राहकों के लिए नए नियम

Bandhan Bank ने ATM फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या में बदलाव किया है.

नई फ्री लिमिट

  • Bandhan Bank ATM पर 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (कैश निकासी आदि)
  • नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (जैसे बैलेंस चेक) अनलिमिटेड होंगे

दूसरे बैंक के ATM पर:

मेट्रो शहरों में: 3 फ्री ट्रांजेक्शन
नॉन-मेट्रो शहरों में: 5 फ्री ट्रांजेक्शन

मेट्रो शहर कौन से हैं?

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
चेन्नई
बेंगलुरु
हैदराबाद

इनके अलावा बाकी सभी शहर नॉन-मेट्रो माने जा सकते हैं.

atm

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

  • ATM लिमिट और चार्ज को समझकर ही ट्रांजेक्शन करें
  • UPI ATM इस्तेमाल करते समय फ्री लिमिट का ध्यान रखें
  • अपनी जरूरत के हिसाब से डेबिट कार्ड लिमिट सेट करें
  • बार-बार ट्रांजेक्शन करने से बचें, वरना एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है

आपके काम की बात

1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले ये नए ATM नियम छोटे जरूर लग सकते हैं, लेकिन इनका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है.तो इसलिए बेहतर यही है कि आप पहले से इन नियमों को समझ लें और अपनी बैंकिंग आदतों को उसी हिसाब से एडजस्ट करें(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए बैंक से संपर्क करें)

FAQs

1. ATM के नए नियम कब से लागू होंगे?
1 अप्रैल 2026 से नए नियम लागू होंगे

2. PNB ने क्या बदलाव किया है?
कुछ डेबिट कार्ड्स की डेली कैश निकासी लिमिट घटा दी गई है

3. क्या UPI से ATM से पैसे निकालना फ्री रहेगा?
नहीं, फ्री लिमिट के बाद ₹23 + टैक्स चार्ज लगेगा

4. Bandhan Bank में फ्री ATM ट्रांजैक्शन कितने होंगे?
मेट्रो में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे

5. क्या सभी कार्ड्स पर लिमिट बदली है?
नहीं, कुछ खास कार्ड्स पर ही नई लिमिट लागू की गई है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6