&format=webp&quality=medium)
नए साल की शुरुआत के साथ ही अमेजन की तरफ से एक बड़ी सुविधा का ऐलान किया गया है. इसके तहत 6 जनवरी 2026 को अमेजन पे ने लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी का फीचर शुरू कर दिया है. आमतौर पर किसी भी बैंक में एफडी कराने के लिए आपको वहां बैंक अकाउंट खुलवाना होता था, लेकिन अमेजन पे (Amazon Pay) के जरिए एफडी कराने पर इसकी जरूरत नहीं होगी. वहीं आपको ब्याज भी 8 फीसदी तक का मिलेगा.
अमेजन पे ने एफडी के इस फीचर के तहत लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए कई बैंकों और एनबीएफसी के साथ पार्टनरशिप की है. यानी आप जो एफडी करेंगे, वह असल में अमेजन पे के पास नहीं बल्कि, इन बैंकों या एनबीएफसी में होगी. आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग अवधि के लिए एफडी का विकल्प चुन सकते हैं.
अमेज़न पे ने FD को बहुत ही आसान बना दिया है. आप यहां सिर्फ 1000 रुपये से अपने निवेश का सफर शुरू कर सकते हैं. यह फीचर उन युवाओं के लिए बड़े काम का है, जो हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करना चाहते हैं.
मौजूदा वक्त में एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज मिलना बहुत ही शानदार बात है. कुछ पार्टनर बैंक या संस्थान सीनियर सिटीजन और महिला निवेशकों को अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं. कौन से बैंक या एनबीएफसी में एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है, ये आप अमेजन पे पर चेक कर सकते हैं. आपको अधिकतम ब्याज अभी 8 फीसदी तक मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें- नोट कर लें मनी मेकिंग वाली Bank FD स्कीम को,₹2,00,000 जमा करें और पाएं ₹77,945 का फिक्स ब्याज,धांसू है कैलकुलेशन
तमाम बैंकों की तरफ से एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज की बात करें तो वहां आपको अधिकतम 6.75 फीसदी तक का ही ब्याज मिलेगा. नीचे देखिए टॉप बैंकों की लिस्ट-

अमेजन पे ने खुद बैंक न होते हुए भी देश के 7 बड़े वित्तीय संस्थानों के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि ग्राहकों को एफडी का फायदा दिया जा सके. अमेजन पे ने श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) जैसे एनबीएफसी के साथ पार्टनरशिप की है. इनके अलावा शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, साउथ इंडियन बैंक और स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ भी अमेजन पे ने हाथ मिलाया है.
सुरक्षा को लेकर चिंता होना आम बात है. अमेजन पे ने साफ किया है कि जो ग्राहक उनके जरिए पार्टनर बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंक या कमर्शियल बैंक) में FD कराते हैं, उनकी 5 लाख रुपये तक की राशि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सहायक कंपनी DICGC द्वारा इंश्योर्ड रहती है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि बजाज या श्रीराम फाइनेंस जैसी NBFCs में जमा राशि पर DICGC कवर नहीं होता, लेकिन उनकी क्रेडिट रेटिंग बहुत मजबूत होती है.
ये भी पढ़ें- ₹2,00,000 पर मिलेगा ₹85,049 का फिक्स ब्याज, SBI की FD बना रही है धनवान, चेक करें डिटेल्स
अमेजन पे पर एफडी कराने की स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस-
सबसे पहले अमेजन ऐप पर जाएं और वहां अमेजन पे के विकल्प पर क्लिक करें.

उसे खोलने के बाद आपको थोड़ी नीचे स्क्रॉल करने पर Financial Services सेक्शन के अंदर Fixed Deposit का विकल्प मिलेगा.

उस पर क्लिक करते ही आपको एफडी के कुछ प्लान दिखेंगे, जिनमें से आप कोई भी चुन सकते हैं.

अगर आपको किसी और बैंक में एफडी करानी है तो थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें, वहां पर आपको उन सातों बैंकों की लिस्ट दिखेगी, जिनके साथ अमेजन पे ने पार्टनरशिप की है. आपको जिस बैंक की ब्याज दर अच्छी लग रही हो, आप उसके साथ एफडी करा सकते हैं.

किसी भी बैंक में एफडी कराने के लिए आप जैसे ही आगे बढ़ेंगे, आपके सामने उस बैंक की अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दरें दिखने लगेंगी.

आपको जो भी पसंद आए, उस पर क्लिक करें. अगले पेज पर आपको एफडी करने का विकल्प दिख जाएगा. वहां ब्याज दर, अवधि, मेच्योरिटी पर मिलने वाला अमाउंट, कितना पैसा निवेश करना है, सब दिखेगा.

आप जो भी अमाउंट सेट करना चाहे, उतना सेट कर के आगे बढ़ सकते हैं. अगले स्टेप में आपको केवाईसी करनी होगी और आपकी एफडी चालू हो जाएगी.
अमेज़न पे की यह नई सेवा उन लोगों को आकर्षित करेगी जो तकनीकी रूप से सक्षम हैं और घर बैठे अपने पैसों को बढ़ाना चाहते हैं. 8% का ब्याज और 1,000 रुपये की कम निवेश सीमा इसे एक बड़े मार्केट का प्रोडक्ट बनाती है. हालांकि, निवेश करने से पहले यह जरूर देख लें कि आपको किस अवधि (Tenure) के लिए सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- Union Bank की धमाकेदार FD: ₹1,00,000 के निवेश पर पाएं ₹22,239 का फिक्स ब्याज, देखें बैंक का इंटरेस्ट कैलकुलेशन
हां, लेकिन अधिकांश पार्टनर संस्थान समय से पहले निकासी (Premature Withdrawal) पर मामूली जुर्माना लगा सकते हैं.
हां, FD से मिलने वाले ब्याज पर आपके टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स (TDS) देय होगा.
बिल्कुल, आप अमेज़न ऐप के जरिए अलग-अलग बैंकों में एक साथ कई FD खोल सकते हैं.
उन्हें सामान्य दर से 0.5% अधिक ब्याज मिलेगा, जिससे उनकी कुल कमाई बढ़ जाएगी.
नहीं, यह सुविधा सभी अमेज़न पे ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)