आखिर क्या है आधार कार्ड का वो 'हिडन' फीचर? जिससे घर बैठे मिल सकता है इंस्टेंट लोन

पैसों की तुरंत जरूरत है? अब सिर्फ आधार और पैन कार्ड से मिनटों में पा सकते हैं इंस्टेंट लोन. इसके लिए बिना लंबी प्रक्रिया, सिर्फ मोबाइल ऐप से करें आवेदन और पाएं पैसा सीधे खाते में. ये इमरजेंसी के लिए यह आसान और सुरक्षित विकल्प बनता जा रहा है.
आखिर क्या है आधार कार्ड का वो 'हिडन' फीचर? जिससे घर बैठे मिल सकता है इंस्टेंट लोन

अक्सर हर किसी के साथ ऐसा होता है कि पैसों की अचानक बहुत जरूरत पड़ जाती है और समझ नहीं आता है क्या किया जाए.असल में अब अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए और आपके पास पर्सनल लोन के लिए ज्यादा डॉक्युमेंट्स न हों, तो घबराने की जरूरत नहीं है. असल में आप बस आधार कार्ड और पैन कार्ड की मदद से बस कुछ ही मिनटों में करीब 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन पा सकते हैं. फ़िलहाल कुछ कंपनियों ने डिजिटल तकनीक से लोन प्रोसेस को बेहद आसान बना दिया है. तो अब न कोई लंबा फॉर्म, न बैंक की लंबी लाइन सिर्फ एक मोबाइल एप्लिकेशन से अप्लाई करें और फिर फटाक से पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा, असल में यह सुविधा इमरजेंसी फंड के लिए बेहद कारगर है.

ये लोन किन लोगों को मिलेगा

आपको बता दें कि यह लोन कोई भी व्यक्ति ले सकता है बस जिसकी उम्र कम से कम 21 साल हो और जिसके पास नियमित फिक्स इनकम का ऑप्शन हो, चाहे वह नौकरीपेशा हो या स्वरोजगार में लगा हो. वैसे इसके अलावा, आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना ज़रूरी माना जाता है क्योंकि सारा प्रोसेस ओटीपी वेरिफिकेशन के ज़रिए ही होता है. तो लोन अप्लाई की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. इसके लिए आपको सिर्फ मोबाइल या वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन,ओटीपी वेरीफिकेशन और न्यूनतम डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई करना होता है. ख़ास ये है कि इसके लिए कोई भारी भरकम कागजी प्रक्रिया नहीं है, सब कुछ डिजिटल और आसान है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे करें अप्लाई?

तो बता दें की कि इंस्टेंट लोन के लिए आप किसी भरोसेमंद मोबाइल ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. वैसे सबसे पहले अपना नाम, पैन, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें. फिर इसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें और ओटीपी से वेरीफिकेशन करना होगा. लोन राशि का ऑफर मिलने के बाद, उसकी शर्तें स्वीकार करना होगा. आपके द्वारा स्वीकृति मिलते ही, पैसा कुछ ही मिनटों में आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा. हालांकि पूरी प्रक्रिया डिजिटल है, जिससे लोन मिलना आसान और तेज हो गया है.

कम ब्याज दरें और शर्तें क्या हैं?

केवल आधार कार्ड पर मिलने वाले ऐसे इंस्टेंट लोन पर ब्याज दरें आमतौर पर करीब 15% से 36% सालाना तक हो सकती हैं. इसके अलावा लोन की अवधि 3 से 6 महीने की होती है. एक बात याद रखें की अगर समय पर ईएमआई का भुगतान नहीं किया तो क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे आने वाले कल में लोन लेना मुश्किल हो सकता है. लोन चुकाने के लिए आपको ऑटो-डेबिट या एनएसीएच फॉर्म की सुविधा भी दी जाती है, जिससे आपकी ईएमआई तय तारीख पर अपने आप कट जाए.

फायदे और सावधानियां

केवल आधार कार्ड से मिलने वाला यह इंस्टेंट लोन उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिन्हें तुरंत पैसों की जरूरत होती है और साथ ही जिनके पास क्रेडिट कार्ड या बैंक लोन की सुविधा नहीं है. यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित मानी जाती है. हालांकि, यह लोन सिर्फ आपात स्थिति या अस्थायी जरूरतों के लिए ही लेंना बेस्ट होगा. बार-बार लोन लेने की आदत से आपके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है और क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ सकता है, तो इसलिए सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ ही इसका इस्तेमाल करें.

क्रेडिट हिस्ट्री बनाने का मौका

तो अगर आप पहली बार लोन ले रहे हैं, तो ₹5,000 जैसे छोटे लोन को लेकर और समय पर EMI चुकाकर आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री मजबूत कर सकते हैं. आपको बता दें कि यह भविष्य में बड़े लोन, क्रेडिट कार्ड या होम लोन के लिए मददगार साबित हो सकता है. जी हां, इतने छोटे लोन के लिए भी क्रेडिट हिस्ट्री जांची जाती है. इसके अलावा किसी भी ऐप से लोन लेने से पहले उसका RBI अप्रूवल जरूर जांचें, ताकि आप सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही लोन लें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6