इन्‍वेस्‍टमेंट के ढेरों ऑप्‍शंस, लेकिन FD अब भी सुपरहिट! ये हैं 7 शानदार फीचर्स फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट को बनाते हैं ‘पावरफुल टूल’

निवेश के तमाम ऑप्‍शंस मौजूद होने के बावजूद FD सबके पोर्टफोलियो में जरूर शामिल होती है. इसका कारण एफडी के कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो निवेशकों को दूसरे तमाम ऑप्‍शंस में नहीं मिलते. यहां जानिए FD के 7 बड़े फायदे, रिटर्न, सुरक्षा, लोन और टैक्स बेनिफिट्स की पूरी जानकारी.
इन्‍वेस्‍टमेंट के ढेरों ऑप्‍शंस, लेकिन FD अब भी सुपरहिट! ये हैं 7 शानदार फीचर्स फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट को बनाते हैं ‘पावरफुल टूल’

आज के समय में म्यूचुअल फंड, गोल्ड, बॉन्ड्स आदि तमाम ऐसे ऑप्‍शंस मौजूद हैं जो रिटर्न के मामले में FD पर भारी पड़ते हैं. लेकिन फिर भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) वर्षों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. इसका कारण एफडी के कुछ फीचर्स हैं जो बाकी स्‍कीम्‍स में नहीं मिलते और यही इसे लोगों का फेवरेट बनाते हैं. यही वजह है महिलाएं हों, बुजुर्ग हों या युवा… सबके पोर्टफोलियो में FD हमेशा एक मजबूत जगह बनाए रहती है. यहां बताते हैं आपको FD के 7 ऐसे फीचर्स जिसकी वजह से आज भी ये निवेश का ‘पावरफुल टूल’ बनी हुई है.

1. पैसा सुरक्षित- DICGC की गारंटी

बैंक FD की सबसे बड़ी पहचान इसकी सुरक्षा है. DICGC हर खाते पर ₹5 लाख तक की गारंटी देता है. मतलब, बैंक डूब भी जाए तो भी आपकी FD का ₹5 लाख तक का पैसा सुरक्षित रहता है. यही वजह है कि FD को लोग आंख बंद करके सुरक्षित निवेश मानते हैं.

2. सिर्फ ₹1000 से भी शुरू कर सकते हैं FD

FD शुरू करने के लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती.आप ₹1000 से भी शुरुआत कर सकते हैं और कोई अधिकतम लिमिट नहीं है. चाहें तो एक साथ कई FD भी करवा सकते हैं. छोटे–छोटे अमाउंट से बचत शुरू करना आसान हो जाता है.

3. मनचाही अवधि- 7 दिन से लेकर 10 साल तक

FD में आप अपनी जरूरत के हिसाब से टेन्योर चुन सकते हैं. 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD आसानी से खुल जाती है. ज़रूरत हो तो बाद में इसे रिन्यू भी कर सकते हैं. शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म गोल्स दोनों के लिए ज़बरदस्त विकल्प.

4. FD पर लोन - अचानक जरूरत पड़े तो सबसे आसान तरीका

अगर अचानक पैसों की जरूरत आ जाए तो FD तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके बदले बैंक आपको 90–95% तक लोन दे देते हैं. लोन पर ब्याज, FD के ब्याज से लगभग 1% ज्यादा होता है. अगर लोन वापस नहीं कर पाए तो बैंक FD की रकम से समायोजन कर देता है.

5. मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं

FD का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है मार्केट चढ़े या गिरे, FD पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता. आपको वहीं रिटर्न मिलता है जो शुरुआत में तय हुआ था. मतलब गारंटीड रिटर्न और बिल्कुल Zero risk.

6. सीनियर सिटीजंस को मिलता है ज्यादा ब्याज

सामान्य लोगों की तुलना में सीनियर सिटिजंस को 0.50% तक ज्यादा ब्याज मिलता है. कुछ बैंक 80+ उम्र वालों यानी सुपर सीनियर सिटिजंस को 0.25% अतिरिक्त ब्याज भी देते हैं. इसलिए FD बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद विकल्प है.

7. टैक्स बेनिफिट्स का फायदा

अगर आप 5 साल की टैक्स-सेविंग FD करते हैं तो सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक Tax Benefit मिलता है. हालांकि, 5 साल से कम अवधि की FD पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर साल में ब्याज ₹40,000 से ज्यादा हो जाए तो TDS लगता है.

FAQs

1. क्या FD सुरक्षित होती है?

हां. DICGC FD पर ₹5 लाख तक की गारंटी देता है.

2. क्या FD तोड़े बिना लोन मिल सकता है?

हां. FD के बदले 90–95% तक लोन मिल जाता है.

3. क्या महिलाओं के लिए ब्याज दर अलग होती है?

नहीं. लेकिन सीनियर सिटीजंस को ज्यादा ब्याज मिलता है.

4. क्या FD पर मिलने वाला ब्याज टैक्स-फ्री है?

5 साल वाली टैक्स-सेविंग FD पर 80C के तहत छूट मिलती है, लेकिन आम FD पर ब्याज टैक्सेबल होता है.

5. क्या ₹1000 के अमाउंट से FD खोली जा सकती है?

हां. कई बैंक ₹1000 से FD खोलने की सुविधा देते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6