₹1 करोड़ का होम लोन लेना सही है या फाइनेंशियल ट्रैप? एक्सपर्ट ने बताया 40 की उम्र में घर खरीदने का ‘स्मार्ट फॉर्मूला’

₹1 करोड़ का होम लोन लेना सही है या फाइनेंशियल दबाव? CFP® तारेश भाटिया से समझें 40 की उम्र में घर खरीदने का स्मार्ट फॉर्मूला, EMI कैलकुलेशन, डाउन पेमेंट, SIP स्ट्रैटेजी और इमरजेंसी फंड का पूरा गणित.
 ₹1 करोड़ का होम लोन लेना सही है या फाइनेंशियल ट्रैप? एक्सपर्ट ने बताया 40 की उम्र में घर खरीदने का ‘स्मार्ट फॉर्मूला’

1 करोड़ को होम लोन लेने के लिए आपकी इनकम का स्थिर होना भी जरूरी होता है  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

40 की उम्र तक आते-आते आमतौर पर हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का एक घर हो. लेकिन दिल्ली NCR, मुंबई या बेंगलुरु जैसे शहरों में अब अपना आशियाना लेने के लिए ₹1 करोड़ का होम लोन लेना अब आम सी बात बन गई है.सवाल ये है कि क्या इतना बड़ा लोन लेना समझदारी है या फिर यह आने वाले 20 साल का दबाव बन सकता है?

तो अब सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर CFP तारेश भाटिया के मुताबिक,समस्या EMI नहीं है, बल्कि EMI के बाद खराब फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है. यानी कि सही प्लानिंग हो तो बड़ा होम लोन भी आपकी जिंदगी में बैलेंस ला सकते हैं.

7 प्वाइंट्स में समझें काम की बात

  • ₹1 करोड़ के लोन पर EMI करीब ₹90,000 बन जाएगी
  • 20 साल में टोटल पेमेंट ₹2.15 करोड़ तक पहुंच सकता है
  • EMI नेट इनकम के करीब 30-35% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • डाउन पेमेंट के बाद इमरजेंसी फंड बचाना जरूरी होता है
  • लोन के लिए SIP बंद करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है
  • एक्सपर्ट लंबी अवधि में निवेश जारी रखने की सलाह देते हैं
  • सही स्ट्रक्चर हो तो होम लोन ‘एसेट क्रिएशन’ बन सकता है

क्या ₹1 करोड़ का होम लोन लेना सही फैसला है?

अगर आपकी इनकम पूरी तरह से स्थिर है और इन्वेस्टमेंट भी जारी है और इमरजेंसी फंड मजबूत है, तो बड़ा होम लोन भी सेफ तरीके से मैनेज किया जा सकता है. लेकिन वहीं दूसरी तरफ अगर पूरी बचत डाउन पेमेंट में लगा दी और SIP रोक दी, तो वही घर लंबे समय का फाइनेंशियल दबाव बन सकता है.

एक्सपर्ट का स्ट्रक्चर्ड फॉर्मूला क्या कहता है?

₹1 करोड़ होम लोन का पूरा गणित

डिटेलआंकड़ा
प्रॉपर्टी कीमत₹1.20 करोड़
डाउन पेमेंट₹20 लाख
लोन राशि₹1 करोड़
ब्याज दर9%
टेन्योर20 साल
EMI₹89,973
कुल भुगतान₹2.15 करोड़
कुल ब्याज₹1.15 करोड़

लोग सबसे ज्यादा किस बात से डरते हैं?

जब लोग देखते हैं कि ₹1 करोड़ लोन और ₹1.15 करोड़ ब्याज,तो उन्हें लगता है कि होम लोन “महंगा सौदा” है.लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि यह आधी तस्वीर है क्योंकि EMI सिर्फ खर्च नहीं, एसेट क्रिएशन भी है.

शुरुआती सालों में EMI का ब्रेकअप

ब्याज: करीब ₹75,000
मूलधन: करीब ₹15,000

कितनी सैलरी पर ₹1 करोड़ का लोन सुरक्षित माना जाए?

EMI आपकी नेट इनकम के 30-35% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

EMIजरूरी नेट इनकम
₹90,000₹2.5 लाख – ₹3 लाख/महीना

एक्सपर्ट तारेश भाटिया के 40 साल की उम्र में ₹1 करोड़ का घर खरीदने के टिप्स

स्ट्रक्चर

सब कुछ प्रॉपर्टी में डालने के बजाय:

  • प्रॉपर्टी वैल्यू: ₹1.20 करोड़
  • डाउन पेमेंट: ₹20 लाख
  • लोन अमाउंट: ₹1 करोड़
  • इंटरेस्ट रेट: 9%
  • टेन्योर: 20 साल

अमॉर्टाइजेशन से:

  • EMI- ₹89,973 हर महीने
  • टोटल रीपेमेंट-₹2.15 करोड़
  • टोटल इंटरेस्ट- ₹1.15 करोड़

ज्यादातर लोग क्या देखते हैं (डर)

  • जब लोग यह देखते हैं ₹1 करोड़ लोन- ₹1.15 करोड़ इंटरेस्ट
  • वे यह नतीजा निकालते हैं कि लोन है महंगा तो लोन से बचें लेकिन यह अधूरी सोच है

एक फाइनेंशियल प्लानर क्या देखता है?

तारेश भाटिया के अनुसार चलिए EMI को समझते हैं

  • शुरुआती सालों में (अमॉर्टाइज़ेशन टेबल से):
  • इंटरेस्ट- ₹75,000/महीना
  • प्रिंसिपल- ₹15,000/महीना
  • बाद के सालों में इंटरेस्ट कम होता है और प्रिंसिपल बढ़ता है
  • इससे साफ है रि EMI सिर्फ खर्च नहीं है बल्कि EMI एसेट क्रिएशन और लिक्विडिटी की कॉस्ट है

इस स्ट्रक्चर के लिए आइडियल सैलरी

  • EMI नेट इनकम के 30-35% से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए
  • तो EMI- ₹90,000
  • जरूरी मंथली इनकम- ₹2.5 से ₹3 लाख

यह पक्का करता है कोई स्ट्रेस नहीं
लगातार इन्वेस्टिंग और फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी रहेगी

40 की उम्र में यह क्यों सही है

40 की उम्र में:

फायदे:

  • कमाई का पीक फेज़
  • करियर में स्टेबिलिटी
  • लोन एलिजिबिलिटी अभी भी उपलब्ध है
  • जिदगी के टारगेट भी साफ हैं

नुकसान:

  • लोन का समय कम है
  • कम उम्र के खरीदारों की तुलना में ज़्यादा EMI है
  • जिम्मेदारियों का ओवरलैप (बच्चे + माता-पिता + रिटायरमेंट)

लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं

  • वे यह करते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा एलिजिबल लोन लें
  • SIP को बीच में ही बंद कर देते हैं
  • डाउन पेमेंट में अपनी सारी सेविंग्स इस्तेमाल करें

नतीजा:

  • कोई लिक्विडिटी नहीं
  • कोई इन्वेस्टमेंट नहीं
  • ज़्यादा फाइनेंशियल प्रेशर

तारेश भाटिया की स्ट्रक्चर्ड सलाह

  • अग्रेसिवली प्रीपे न करें क्योंकि लोन की लागत: 8-9%
  • इक्विटी का लंबे समय का पोटेंशियल : 10-12%
  • इसलिए प्रीपेमेंट के बजाय इन्वेस्ट करना जारी रखें


EMI के बाद भी SIP:

  • इनकम का 15-25% इन्वेस्ट करें
  • SIP को हर साल बढ़ाएं
  • इससे पैरेलल वेल्थ,फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस,फ्लेक्सिबिलिटी होगा

इमरजेंसी फंड (क्रिटिकल लेयर)

  • घर खरीदने से पहले मेंटेन करें:
  • 6-12 महीने के खर्चे
  • डाउन पेमेंट से अलग

उदाहरण:

  • अगर EMI-₹90,000
  • कुल खर्चे- ₹2 लाख/महीना
  • इमरजेंसी फंड: कम से कम ₹12–18 लाख

असली फाइनेंशियल फिलॉसफी?

  • एक घर देता है स्टेबिलिटी,इमोशनल सिक्योरिटी.
  • लेकिन पैसा इनसे आता है पैरेलल इन्वेस्टमेंट,लिक्विडिटी, डिसिप्लिन्ड स्ट्रक्चर सेhome loan

फाइनल इनसाइट समझें?

  • EMI प्रॉब्लम नहीं है
  • EMI के बाद स्ट्रक्चर की कमी प्रॉब्लम है
  • किसे इस स्ट्रैटेजी पर विचार करना चाहिए

इसके लिए आइडियल:

  • मिड-करियर प्रोफेशनल्स (35–45)
  • स्टेबल इनकम कमाने वाले
  • लॉन्ग-टर्म प्लानिंग माइंडसेट वाले लोग

इसके लिए आइडियल नहीं:

  • अनस्टेबल इनकम
  • कोई इमरजेंसी फंड नहीं
  • ज़्यादा मौजूदा लायबिलिटीज़

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • अगर आप 35-45 की उम्र में घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो EMI लेने से पहले इमरजेंसी फंड बनाएं
  • डाउन पेमेंट के बाद भी निवेश जारी रखें
  • सैलरी का पूरा हिस्सा EMI में न झोंकें
  • घर खरीदना इमोशनल फैसला हो सकता है, लेकिन स्ट्रक्चर पूरी तरह फाइनेंशियल होना चाहिए

घर खरीदने से पहले ये 5 काम करें

  • आप अपना CIBIL स्कोर चेक करें
  • EMI Calculator से कैलकुलेशन करें
  • कम से कम 6-12 महीने का इमरजेंसी फंड बनाएं
  • SIP बंद न करें
  • डाउन पेमेंट के बाद भी लिक्विडिटी बचाकर रखें

एक्सपर्ट की सबसे बड़ी सीख

तारेश भाटिया के हिसाब से घर तब खरीदें जब आप इमोशनली तैयार हों, लेकिन उसे तब स्ट्रक्चर करें जब आप फाइनेंशियली तैयार हों.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 एक्स्ट्रा पैसे से लोन चुकाएं या उसे कहीं इन्वेस्ट करें?

अगर निवेश पर लोन के ब्याज से ज्यादा मुनाफा मिल रहा है, तो इन्वेस्ट करना बेहतर है

Q2 40 की उम्र में 20 साल का लोन लेना कितना रिस्की है?

रिस्की है, इसलिए कोशिश करें कि रिटायरमेंट (55 की उम्र) से पहले लोन खत्म हो जाए

Q3 क्या होम लोन के साथ लाइफ इंश्योरेंस लेना सच में जरूरी है?

बहुत जरूरी, ताकि खुदा न खास्ता कुछ होने पर परिवार पर 1 करोड़ का बोझ न आए

Q4 सिबिल (CIBIL) स्कोर कम होने से क्या नुकसान होगा?

बैंक ब्याज महंगा लगाएगा,₹1 करोड़ के लोन पर थोड़ा ब्याज भी लाखों का चूना लगाएगा

Q5 किराये पर रहना सही है या खुद का घर लेना?

किराया सिर्फ खर्च है, जबकि EMI भरने से सालों बाद आपके पास अपनी प्रॉपर्टी होगी

Add Zee Business as a Preferred Source