खराब मौसम के चलते फ्लाइट्स और ट्रेन प्रभावित, एयरलाइंस ने रद्द की कईं उड़ानें

Delayed trains and flights: देश के कई हिस्सों में खराब मौसम (Weather update) और कोहरे (Fog) के चलते ट्रेन और फ्लाइट सेवा पर असर पड़ा है.
खराब मौसम के चलते फ्लाइट्स और ट्रेन प्रभावित, एयरलाइंस ने रद्द की कईं उड़ानें

खराब मौसम के चलते ट्रेन और फ्लाइट सेवा पर असर (फाइल फोटो)

Delayed trains and flights: देश के कई हिस्सों में खराब मौसम (Weather update) और कोहरे (Fog) के चलते ट्रेन और फ्लाइट सेवा पर असर पड़ा है. ऐसे में अगर आप यात्रा करने वाले हैं तो अपनी फ्लाइट या ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. खराब मौसम के चलते कई ट्रेनें और फ्लाइटों को कैंसिल भी किया गया है. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली आने वाली लगभग 15 ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं थी.

विस्तारा एयरलाइंस ने कैंसिल की फ्लाइट
बजट एयरलाइंस Vistara ने अपने यात्रियों को जानकारी दी कि श्रीनगर एयरपोट पर रनवे पर बर्फबारी हो रही है. इसके चलते श्रीनगर आने और वहां से चलने वाली फ्लाइटों को कैंसिल किया गया है. दिल्ली- श्रीनगर और श्रीनगर से जुम्मू के बीच चलने वाली फ्लाइटों को कैंसिल किया गया है. एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि घर से निकलनें के पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें. फ्लाइट का स्‍टेटस देखने के लिए आप http://airvistara.com पर लागइन कर सकते हैं. इसके अलावा UK <flight no> लिख कर इस नम्‍बर पर 9289228888 एक SMS भेजा जा सकता है.

SpiceJet ने जारी की एडवाइजरी
बजट एयरलाइंस स्‍पासइजेट (SpiceJet) ने WeatherUpdate जारी करते हुए कहा है कि ढाका (Dhaka) में खराब मौसम के चलते फ्लाइटों पर असर पड़ा है. वहीं वराणसी (Varanasi ) और श्रीनगर (Srinagar) की फ्लाइटें भी खराब मौसम के चलते प्रभावित हुई हैं. एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अपनी फ्लाइट का स्‍टेटस चेक करके ही घर से निकलने की सलाह दी है. फ्लाइट का स्‍टेटस चेक करने के लिए आप 24 घंटे और सातों दिन कभी भी कस्‍टम करेयर हेल्‍पलाइन नम्‍बर 91-9871803333 या 91-9654003333 पर फोन कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

घने कोहरे के चलते दिल्ली की ओर आने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

यहां देखें इन ट्रेनों की लिस्ट

  • ट्रेन नम्बर 13413 मालदा - दिल्ली जंग्शन , फरक्का एक्सप्रेस - 02 घंटा लेट
  • ट्रेन नम्बर 12801 पुरी - नई दिल्ली, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 03.0 घंटे लेट
  • ट्रेन नम्बर 12397 गया - नई दिल्ली, महाबोधी एक्सप्रेस - 3.30 घंटे लेट
  • ट्रेन नम्बर 15955 डिब्रुगढ़ - दिल्ली जंग्शन, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस - 3.30 घंटे लेट
  • ट्रेन नम्बर 12427 रीवा - आनंद विहार, रीवा एक्सप्रेस - 4.15 घंटे लेट
  • ट्रेन नम्बर 12381 हावड़ा - नई दिल्ली, पूर्वा एक्सप्रेस - 3.30 घंटे लेट

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

  • ट्रेन नम्बर 12612 चेन्नई - नई दिल्ली, तमिलनाडु एक्सप्रेस - 3.45 घंटे लेट
  • ट्रेन नम्बर 12723 हैदराबाद - नई दिल्ली, तेलंगाना एक्सप्रेस - 5.00 घंटे लेट
  • ट्रेन नम्बर 12433 चेन्नई - निजामुद्दीन, राजधानी एक्सप्रेस - 2.30 घंटे लेट
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6