&format=webp&quality=medium)
मिडिल ईस्ट में जारी अनिश्चित हालात के बीच यूएई में फंसे भारतीयों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है.जी हां स्पाइसजेट ने घर वापसी के लिए विशेष उड़ानों का ऐलान किया है. एयरलाइन 3 मार्च और उसके बाद के कुछ दिनों तक फूजैराह को दिल्ली, मुंबई (दो उड़ानें) और कोच्चि से जोड़ने वाली स्पेशल सेवाएं संचालित करने वाली है. अब हजारों भारतीय यात्री जो हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बड़ा कदम माना जा रहा है.
स्पाइसजेट ने साफ किया है कि 4 मार्च से फूजैराह-दिल्ली और फूजैराह-मुंबई के बीच नियमित निर्धारित उड़ानें भी फिर से शुरू कर दी जाएंगी. यानी स्पेशल ऑपरेशन के बाद शेड्यूल्ड सेवाएं भी पटरी पर लौटेंगी.
एयरलाइन के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा कि मुश्किल वक्त में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. जी हां उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों के सहयोग से यह ऑपरेशन संभव हो पाया है और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसी सेवाएं चलाई जाएंगी

ये सेवाएं खास तौर पर उन यात्रियों के लिए हैं जिनकी पहले से बुकिंग थी लेकिन मौजूदा हालात के कारण वे यात्रा नहीं कर सके. एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपने फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि जरूर करें और बिना सूचना के एयरपोर्ट न पहुंचे.
एयरलाइन ने कहा है कि सभी उड़ानें मौजूदा सुरक्षा आकलन के आधार पर संचालित होंगी और परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव है.तो यात्रियों को 24x7 हेल्पलाइन के जरिए सहायता दी जा रही है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस प्रतिबंधों की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई थीं. बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक यूएई और सऊदी अरब में फंसे हुए थे. ऐसे में एयरलाइंस ने फिक्स तरीके से ऑपरेशन बहाल करना शुरू किया है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हालात नॉर्मल होने पर और भी रूट्स बहाल किए जा सकते हैं.वैसे फिलहाल एयरलाइंस सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं.
स्पाइसजेट, Akasa Air और अन्य भारतीय एयरलाइंस का यह कदम साफ संकेत देता है कि सरकार और एयरलाइंस मिलकर प्रवासी भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में जुटी हैं.जो लोग घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह राहत भरी खबर है, हालांकि स्थिति अभी पूरी तरह नॉर्मल नहीं हुई है, इसलिए यात्रियों को धैर्य और सतर्कता दोनों बरतने की जरूरत है.
अगर आप या आपका कोई परिचित यूएई या सऊदी अरब में फंसा है, तो संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट और हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें. बदलते हालात में सही जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.
1. स्पाइसजेट की विशेष उड़ानें किन शहरों के लिए हैं?
फूजैराह से दिल्ली, मुंबई (दो उड़ानें) और कोच्चि के लिए विशेष सेवाएं शुरू की गई हैं
2. नियमित उड़ानें कब से बहाल होंगी?
4 मार्च से फूजैराह-दिल्ली और फूजैराह-मुंबई के बीच शेड्यूल्ड फ्लाइट्स फिर शुरू होंगी
3. जेद्दा से किन शहरों के लिए उड़ानें चलेंगी?
मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई है
4. क्या बिना सूचना एयरपोर्ट जाना चाहिए?
नहीं, यात्रियों को पहले फ्लाइट स्टेटस कन्फर्म करने की सलाह दी गई है
5. सहायता के लिए क्या करें?
संबंधित एयरलाइन के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करें और बुकिंग डिटेल अपडेट रखें
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)