SpiceJet सोमवार से शुरू कर रही है ये फ्लाइट, समय और पैसे दोनों की बचत होगी

बजट एयरलाइंस स्पाइस जेट (SpiceJet) 10 फरवरी (February) से अहमदाबाद (Ahmedabad ) से अमृतसर (Amritsar) के बीच नई फ्लाइट शुरू कर रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक इस फ्लाइट के शुरू होने से कारोबार और टूरिज्म (tourism) दोनों को मदद मिलेगी. वहीं आने वाली गर्मीयों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाइट की टिकट बुक करायी जा सकती है.
SpiceJet सोमवार से शुरू कर रही है ये फ्लाइट, समय और पैसे दोनों की बचत होगी

स्पाइस जेट 10 फरवरी से शुरू कर रही है ये डायरेक्टर फ्लाइट (फाइल फोटो)

बजट एयरलाइंस स्पाइस जेट (SpiceJet) 10 फरवरी (February) से अहमदाबाद (Ahmedabad ) से अमृतसर (Amritsar) के बीच नई फ्लाइट शुरू कर रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक इस फ्लाइट के शुरू होने से कारोबार और टूरिज्म (tourism) दोनों को मदद मिलेगी. वहीं आने वाली गर्मीयों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाइट की टिकट बुक करायी जा सकती है.

सप्ताह में छह दिन चलेगी ये फ्लाइट
एयरलाइंस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये फ्लाइट सप्ताह में छह दिन चलेगी. रविवार (Sunday) को इस फ्लाइट की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. स्पाइस जेट की ये फ्लाइट संख्या SG-2931 अहमदाबाद (Ahmedabad) एयरपोर्ट से सुबह 5.55 बजे चलेगी. अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Sri Guru Ramdas Ji International Airport) पर ये फ्लाइट सुबह 8.05 बजे पहुंचेगी. वहीं ये विमान सुबह 8.25 बजे फ्लाइट संख्या SG-2932 के तहत चलेगा और सुबह 10:35 बजे अमहदाबाद पहुंच जाएगा.

गोल्डन टैम्पल जाना होगा आसान
एयरलाइंस के मुताबिक अहमदाबाद में रहने वाले पंजाबी बौर सिंधी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में गोल्डन टैम्पल (Golden Temple) में दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस फ्लाइट के शुरू होने से इन यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. वहीं इस फ्लाइट से स्थानीय टेक्सटाइल और हीरा कारोबार को भी फायदा मिलेगा. फिलहाल इन दोनों शहरों के यात्रियों को पहले दिल्ली (Delhi airport) जाना पड़ता है और वहां से आगे की फ्लाइट पकड़नी पड़ती है. सीधी फ्लाइट होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

यात्रियों को होगी सहूलियत
अहमदाबाद और अमृतसर के लिए दिल्ली होते हुए चलने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने में सबसे अधिक मुश्किल बुजुर्ग लोगों और बच्चों को होती है. उन्हें सिक्योरिटी चेकइन और बैगेज क्लियरेंस के लिए काफी समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. वहीं अगली कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए काफी समय तक इंतजार करना होता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6