&format=webp&quality=medium)
स्पाइसजेट ने अपने 2 मैक्स विमानों की कॉमर्शियल उड़ानों को शुरू कर दिया है. (Source: Reuters)
SpiceJet Boeing 737 Max Aircrafts: लो-कॉस्ट एयरलाइन SpiceJet ने दिसंबर 2023, तक बोइंग के 50 737 मैक्स विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई है. स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट ने अपने मैक्स विमानों के बेड़ों में से कुल 13 में से 2 विमानों की कॉमर्शियल उड़ानों को रविवार से शुरू कर दिया है.
गौरतलब है कि Addis Ababa के पास Ethiopian Airlines का 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीयों समेत कुल 157 यात्रियों की जान गई थी. इसके तीन दिन बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 13 मार्च, 2019 को भारत में सभी मैक्स विमानों को खड़ा कर दिया था.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
Boeing द्वारा अपने सॉफ्टवेयर में किए आवश्यक सुधारों के बाद, DGCA ने इस साल 26 अगस्त को मैक्स विमानों के कॉमर्शियल उड़ान ऑपरेशन पर से प्रतिबंध हटा लिया है.
देश में मैक्स विमानों के एकमात्र ऑपरेटर स्पाइसजेट ने 2017 में बोइंग के साथ 205 विमानों के लिए 22 अरब डॉलर का सौदा किया था और वर्तमान में इसके बेड़े में इनमें से 13 विमान हैं.
सिंह ने बताया कि उसके बेड़े में से दो मैक्स विमानों ने पहले उड़ान भरना शुरू कर दिया है, बाकि के 11 विमान भी अगले 15-20 दिनों में उड़ान भरना शुरू कर देंगे. इन 13 मैक्स विमानों के अलावा भी Boeing के पास स्पाइसजेट के लिए चार अन्य मैक्स विमान पड़े हैं. इन विमानों की डिलिवरी 10 दिसंबर से शुरू होगी.
SpiceJet ने 17 नवंबर को बताया था कि उसने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के साथ 737 मैक्स विमान के बकाया दावों को निपटाने के लिए एक समझौता किया है. सिंह ने बताया कि बोइंग ने इसके लिए नकद और वस्तु दोनों में मुआवजा मुहैया कराया है.
स्पाइसजेट ने कहा कि आने वाले महीनों में विमान कंपनी के NG बेड़े (737 विमानों के पुराने संस्करण) को पूरी तरह से बदलने का विचार है. इसके लिए 2022 और 2023 में 50 मैक्स विमान को प्राप्त किया जाना है. जिसमें से 15-20 विमान मौजूदा NG फ्लीट से बदले जाएंगे बाकि नए विमानों को बेड़ों में जोड़ा जाएगा.