&format=webp&quality=medium)
स्पाइसजेट ने शरु की स्वीट सुपर सेल (फाइल फोटो)
घरेलू बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट की ओर से अपनी चुनिंदा फ्लाइट के टिकट सेल में बेचने का फैसला लिया है. यह सेल 29 जुलाई से 31 अगस्त 2019 के बीच चलाई जाएगी. इस सेल में टिकट खरीदने वाले यात्री 25 सितम्बर तक कभी भी यात्रा कर सकेंगे.
स्कीम का लाभ लेने के लिए प्रयोग करें ये प्रोमो कोड
स्पाइसजेट की ओर से इस सेल का नाम स्वीट सुपर सेल रखा है. स्पाइसजेट की इस सेल के तहत यात्रियों को चुनिंदा उड़ानों की टिकट बुक करने पर किराए पर 12 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. इस छूट का फायदा लेने के लिए यात्रियों को PROMO CODE: SGFLY इस्तेमाल करना होगा. टिकटों की बुकिंग spicejet.com से की जा सकती है.
स्पाइसजेट ने सीधी उड़ान शुरू की
स्पाइसजेट ने हाल ही में दिल्ली से मंगलुरू के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है. मंगलुरू कर्नाटक के करीब तटीय इलाका है. यहां कारोबार के सिलसिले में बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और अन्य शहरों से आते हैं. स्पाइस जेट की ओर से यह उड़ान 04 अगस्त 2019 को शुरू की जाएगी. स्पाइस जेट की ओर से दिल्ली से मंगलुरू के लिए शुरू की गई उड़ान का किराया 5599 रुपये होगा. वहीं मंगलुरू से दिल्ली का किराया 5499 रुपये होगा. कंपनी के अनुसार स्पाइस जेट पहली ऐसी कंपनी है जो मंगलुरू से दिल्ली के बीच सीधी उड़ान शुरू करेगी.
कंपनी ने घोषित की 130 उड़ानें
01 अप्रैल से अब तक स्पाइसजेट की ओर लगभग 130 नई उड़ानों की घोषणा की जा चुकी है. इसमें से लगभग 78 उड़ानें मुंबई को अलग - अलग शहरों से जोड़ती हैं वहीं 22 उड़ानें दिल्ली को कई शहरों से जोड़ती हैं. 10 उड़ानें मुंबई से दिल्ली को जोड़ती हैं.