काठमांडू जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर अटक गए 100 से ज्यादा पैसेंजर्स

SpiceJet Kathmandu flight: दिल्ली एयरपोर्ट से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG41 में टेक्निकल खराबी आने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. नेपाल में जारी प्रदर्शन के बीच यह रूट पहले भी प्रभावित हुआ था.
काठमांडू जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर अटक गए 100 से ज्यादा पैसेंजर्स

SpiceJet Kathmandu flight: दिल्ली एयरपोर्ट से काठमांडू जा रही SpiceJet की फ्लाइट में गुरुवार सुबह यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को न सिर्फ लंबे समय तक अंदर बिना एसी के बैठना पड़ा, बल्कि बाद में उन्हें उतरकर बस में इंतजार करने के लिए भी मजबूर होना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, SpiceJet फ्लाइट नंबर SG41 को सुबह 8:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरनी थी. लेकिन टेक्निकल इश्यू की वजह से यह पहले 9:30 बजे तक टाल दी गई. इस दौरान विमान रनवे तक पहुंचा जरूर, लेकिन अंदर बैठे यात्रियों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. पैसेंजर्स का आरोप है कि विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग भी ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिससे लोग घंटों तक उमस और घुटन झेलते रहे.

वापस पार्किंग बे में लाया गया विमान

करीब एक घंटे इंतजार के बाद विमान को रनवे से वापस पार्किंग बे पर ले आया गया. यहां क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को जानकारी दी कि टेक्निकल खराबी की वजह से उड़ान में देरी हो रही है. इसके बाद यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया और उन्हें पार्किंग एरिया के पास बसों में बैठाया गया.

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विमान में सवार 100 से ज्यादा पैसेंजर्स ने इस देरी और इंतजार को लेकर नाराजगी जताई. उनका कहना था कि न तो एयरलाइन ने सही समय पर जानकारी दी और न ही यात्रियों को किसी तरह की सुविधा मुहैया कराई गई.

SpiceJet ने दी सफाई

SpiceJet की ओर से कहा गया कि उड़ान में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसकी वजह से यह देरी हुई. एयरलाइन का कहना है कि समस्या को दूर करने के लिए इंजीनियरिंग टीम काम कर रही है और यात्रियों को जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी.

काठमांडू रूट पर पहले भी रद्द हुईं फ्लाइट्स

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब नेपाल में पिछले कुछ दिनों से हिंसक प्रदर्शन चल रहे हैं. इसी वजह से मंगलवार को स्पाइसजेट ने 10 सितंबर को काठमांडू आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया था. एयरलाइन ने यात्रियों को ईमेल और एसएमएस के जरिए जानकारी देने की बात कही थी.

नेपाल में क्यों बिगड़े हालात?

नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में पिछले हफ्ते सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का आंदोलन उग्र हो गया. संसद भवन के बाहर हुई झड़प में सिर्फ सोमवार को ही 19 लोगों की मौत हो गई और करीब 500 लोग घायल हुए. अब तक कुल 31 प्रदर्शनकारियों की जान जा चुकी है.

सरकार ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया, लेकिन लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ. इसी वजह से स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है.

FAQs

Q1. स्पाइसजेट की कौन सी फ्लाइट दिल्ली से काठमांडू जा रही थी?
फ्लाइट नंबर SG41, जो दिल्ली से काठमांडू रवाना होनी थी.

Q2. उड़ान में देरी की वजह क्या रही?
विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से फ्लाइट को रनवे से वापस लाना पड़ा.

Q3. यात्रियों को कितनी देर इंतजार करना पड़ा?
यात्रियों को विमान में ही एक घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा और बाद में बस में बैठाया गया.

Q4. क्या यात्रियों को कोई नुकसान हुआ?
सौभाग्य से किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों ने असुविधा को लेकर नाराजगी जताई.

Q5. क्या नेपाल जाने वाली अन्य फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है?
हां, नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के कारण हाल ही में स्पाइसजेट और अन्य एयरलाइंस ने कई फ्लाइट्स कैंसिल की हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6