&format=webp&quality=medium)
स्पाइस जेट ने जेद्दा के लिए सीधी उड़ान शुरू की (फाइल फोटो)
बजट विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने मुम्बई से जेद्दा हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है. यह उड़ान 05 जुलाई 2019 से शुरू की जाएगी. यह उड़ान डेली फ्लाइट होगी. आप स्पाइस जेट की वेबसाइट http://www.spicejet.com या स्पाइस जेट के मोबाइल ऐप के जरिए इस उड़ान की टिकट 26 मई से बुक कर सकते हैं.
स्पाइस जेट ने शुरू की बिजनेस क्लास सेवा
घरेलू विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने 11 मई से बिजनेस क्लास सेवा शुरू की है. इस सेवा को कंपनी की ओर से spicebiz नाम दिया गया है. कंपनी अपनी इस बिजनेस क्लास सेवा में कई तरह की सुविधाएं दे रही है. स्पाइस जेट के अनुसार कंपनी के बिजनेस क्लास में अन्य विमानन कंपनियों की तुलना में सबसे बेहतर किराए के विकल्प दिए जा रहे हैं. यात्रियों को अन्य विमानन कंपनियों की बिजनेस क्लास की सेवाओं की तुलना में बेहतर सुविधाएं देने का भी दावा किया गया है.
हाल ही में स्पाइस जेट ने कई उड़ानें शुरू की
स्पाइसजेट ने मुंबई-देहरादून-मुंबई और मुंबई-गुवाहाटी-मुंबई मार्ग पर अपनी उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी की है. स्पाइसजेट ने गुवाहाटी से बागडोगरा को जोड़ने वाली एक नई उड़ान की भी घोषणा की है. बीते 1 अप्रैल से, स्पाइसजेट ने 85 उड़ानों की घोषणा की है जिसमें मुंबई को जोड़ने वाली 54 उड़ानें, दिल्ली को जोड़ने वाली 16 उड़ानें और मुंबई और दिल्ली के बीच 8 उड़ानें शामिल हैं.
कई क्षेत्रीय उड़ानें भी शुरू
पिछले कुछ समय में स्पाइसजेट ने कोयम्बटूर, मुंबई से मदुरै, जम्मू (श्रीनगर के माध्यम से), देहरादून, अमृतसर, गुवाहाटी, जयपुर, मैंगलोर के अलावा दिल्ली, पटना, गोवा, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता के लिए नई उड़ानें शुरू की हैं. काठमांडू से जुड़े जाएगी.