बेंगलुरु एयरपोर्ट: सुरक्षा के नाम पर शर्मनाक हरकत, जांच के बहाने विदेशी यात्री से छेड़छाड़ - एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ गिरफ्तार

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक शर्मनाक घटना घटी है. सुरक्षा जांच के नाम पर एक एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ ने विदेशी महिला यात्री के साथ आपत्तिजनक हरकत की. घटना के तुरंत बाद महिला ने तुरंत शिकायत दर्ज की जिसके बाद अब एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बेंगलुरु एयरपोर्ट: सुरक्षा के नाम पर शर्मनाक हरकत, जांच के बहाने विदेशी यात्री से छेड़छाड़ - एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ गिरफ्तार

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है. यहां पुलिस ने एयर इंडिया से जुड़े एक ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी को एक विदेशी महिला यात्री के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद अफगान अहमद के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु के कम्मनहल्ली इलाके का रहने वाला बताया गया है. वह एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के तौर पर काम कर रहा था. पुलिस के अनुसार, आरोपी का काम यात्रियों की सुरक्षा जांच से जुड़ा नहीं था, इसके बावजूद उसने खुद को सुरक्षा कर्मी बताकर महिला को भ्रमित किया.

पीड़िता कौन है और कब हुई घटना

Add Zee Business as a Preferred Source

पीड़िता 32 साल की दक्षिण कोरियाई नागरिक है, जो नवंबर महीने में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी. वह भारत में अपना दौरा पूरा करने के बाद अपने देश लौटने के लिए टर्मिनल-2 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में पहुंची थी. उसने सभी जरूरी जांच जैसे CISF और इमिग्रेशन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली थी.

सुरक्षा जांच के बहाने रची गई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महिला का बोर्डिंग पास चेक करने के बहाने खुद को सिक्योरिटी स्टाफ बताया. इसके बाद उसने यह कहकर महिला को रोका कि उसके चेक-इन बैगेज में कोई तकनीकी समस्या है और दोबारा जांच जरूरी है. इसी बहाने वह महिला को पुरुषों के टॉयलेट के पास एक सुनसान जगह पर ले गया.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

आरोपी महिला को पुरुषों के टॉयलेट के पास एक कम भीड़ वाले इलाके में ले गया. वहां उसने मैनुअल फ्रिस्किंग के नाम पर महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स को गलत तरीके से छुआ. जब महिला ने विरोध किया तो उसने जबरदस्ती उसे गले लगाया और फिर 'थैंक यू' बोल कर वहां से जाने को कह दिया.

तुरंत शिकायत और CCTV से खुलासा

घटना के बाद महिला बेहद घबराई हुई थी, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों से शिकायत की. शिकायत मिलते ही एयरपोर्ट सुरक्षा टीम और पुलिस हरकत में आई. पूरे इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनसे महिला की बात सही पाई गई। फुटेज में आरोपी की हरकतें साफ तौर पर रिकॉर्ड थीं.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फिलहाल आरोपी बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद है.

एयरपोर्ट और कंपनी की प्रतिक्रिया

एयरपोर्ट प्रबंधन ने साफ किया है कि आरोपी को यात्रियों की शारीरिक तलाशी लेने का कोई अधिकार नहीं था. घटना सामने आते ही संबंधित कर्मचारी को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया. सुरक्षा को मजबूत करने और ऐसी किसी भी घटना को दोबारा होने से रोकने के लिए एक व्यापक जांच चल रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6