Selfie का शौक है तो जरूर पढ़ें यह खबर, पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में

Selfie का शौक है तो थोड़ा सावधान हो जाएं. कई बार कुछ प्रतिबंधित जगहों पर सेल्‍फी लेना महंगा पड़ सकता है. खासकर फ्लाइट में.
Selfie का शौक है तो जरूर पढ़ें यह खबर, पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में

Selfie का शौक है तो थोड़ा सावधान हो जाएं. कई बार कुछ प्रतिबंधित जगहों पर सेल्‍फी लेना महंगा पड़ सकता है. खासकर फ्लाइट में. अगली बार आप जब भी विमान, हवाईअड्डे में फोटो लें या फिर विमान के लैंडिंग और टेक-ऑफ के समय शानदार तस्वीर अपने फोन में उतारना चाहें, तो आपको सावधान होने की जरूरत है.

ऐसा इसलिए क्योंकि एयरलाइन (Airline) के अधिकारी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं, जो इस बाबत नियम तोड़ेंगे. DGCA ने एक नया आदेश पारित किया है, जिसके अंतर्गत इस बाबत नियम का उल्लंघन करने और इसपर कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए, एयरलाइनों को उन रूटों पर दो हफ्ते का निलंबन (Suspension) झेलना पड़ सकता है.

DGCA के मुताबिक, विमान को चलाने की तभी इजाजत दी जाएगी, जब एयरलाइन कंपनी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

DGCA ने इस मामले में लोगों की ओर से उल्लंघन के चलते दिशानिर्देशों को कड़ा किया है. इस लापरवाही से एयरलाइन ऑपरेशन में सुरक्षा खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा यह भी देखा गया कि एयरलाइन क्रू मेंबर भी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं. क्रू मेंबरों को परिवार के साथ कॉकपिट में फैमिली पिक्चर लेते देखा गया.

DGCA ने सभी एयरलाइनों, एयरपोर्ट ऑपरेटरों और AAI को जारी अपने आदेश में कहा कि नियमों के बावजूद, यह देखा गया था कि कई बार, एयलाइंस अपनी तरफ से सतर्कता के आभाव में इन नियमों का पालन करवाने में विफल हो जाते हैं.

Zee Business Live TV

DGCA के मुताबिक कहने की जरूरत नहीं है कि इस तरह की लापरवाही से सुरक्षा के लिए बनाए गए उच्चतम स्तर के मानकों से समझौता करना पड़ता है. इसलिए अब इसकी इजाजत नहीं होगी.