आसमान में उड़ता हुआ 5-स्टार होटल! दुनिया की ऐसी एयरलाइंस जहां फर्स्ट क्लास का सफर किसी शाही महल से कम नहीं है. फ्लाइट के अंदर पर्सनल शावर, डबल बेड वाला प्राइवेट सुइट और फाइव-स्टार शेफ का खाना.. जानें किन एयरलाइंस का टिकट लाखों में बिकता है और क्या हैं इनके बेमिसाल लग्जरी फीचर्स.
1/12अक्सर अमीर लोग पैसे की परवाह किए बिना सबसे लग्जरी सफर चाहते हैं, तो इसलिए एयरलाइंस भी हवा से लेकर जमीन तक एक से बढ़कर एक सुविधाएं दे रही हैं. कुछ एयरलाइंस ने तो पर्सनल दरवाजे वाले सुइट, डबल बेड और फाइव-स्टार खाना देना शुरू कर दिया है. तो चलिए, देखते हैं दुनिया के सबसे आलीशान फर्स्ट क्लास सुइट्स कौन से हैं?
2/12एतिहाद के एयरबस A380 विमान में 9 'फर्स्ट क्लास अपार्टमेंट्स' मिल जाते हैं. यहां शानदार बेड मिल सकता है. इसमें बड़े शीशों वाला एक वैनिटी एरिया जैसे ऑप्शन मिलेंगे. इसमें आप खुद लाइट्स और खिड़की के पर्दों को कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा एक बिना अल्कोहल वाला मिनी-बार, स्पा शावर और 'द लॉबी' लाउंज एरिया की सुविधा भी मिलती है.
3/12इस प्लेन के सबसे आगे वाले हिस्से में बना दुनिया का इकलौता और सबसे अनोखा 3-कमरों का सुइट है. इसमें एक लिविंग रूम, क्वीन-साइज बेड वाला बेडरूम और शावर के साथ पर्सनल बाथरूम है.हैंसका एक तरफ का किराया करीब 25,000 डॉलर (लगभग 20-21 लाख रुपये) है. इतना ही नहीं, यह कमर्शियल फ्लाइट में भी आपको प्राइवेट जेट जैसा वीवीआईपी (VVIP) अहसास कराता है.
4/12एमिरेट्स का बोइंग 777-300ER में सीटें स्पेस इंजीनियर्स ने 'जीरो ग्रैविटी' (बिना वजन महसूस होने वाली) तकनीक पर बनाई हैं, इसका फैब्रिक मर्सिडीज-बेंज ने डिजाइन किया है और इसमें वर्चुअल रियलिटी (VR) वाली खिड़कियां हैं. इसमें हर सुइट में पूरा बंद होने वाला दरवाजा और बेड मिलता है.
5/12इसमें यात्रियों को डायरी, लग्जरी स्किनकेयर, खास कपड़े आदि दिए जाते हैं. हालांकि इस प्लेन में शावर या बार नहीं है, लेकिन दुबई एयरपोर्ट के लाउंज में आपको ये सब मिल जाता है. वैसे फ्लाइट के अंदर आप क्रू से कुछ भी मंगवा सकते हैं.
6/12लुफ्थांसा की फर्स्ट क्लास अपनी छोटी-छोटी डिटेल्स के लिए जानी जाती है जैसे हर सीट पर असली गुलाब का फूल, रिबन से बंधे कपड़े और डिजाइनर खुशबू वाली किट. बोइंग 747 की सीटों पर दरवाजा तो नहीं होता, लेकिन ऐसे फैब्रिक का यूज किया गया है जो बाहर की आवाज को अंदर नहीं आने देता. यहां का खाना कई कोर्सेज (मल्टी-कोर्स) में परोसा जाता है और लास्ट में एक चीज कार्ट आती है.
7/12इसमें डबल बेड की सुविधा मिलती है (यह फिलहाल म्यूनिख से न्यूयॉर्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के रूट पर है). इसके अलावा, फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर फर्स्ट क्लास यात्रियों के लिए एक अलग बिल्डिंग (टर्मिनल) है, जहां प्राइवेट जेट जैसा माहौल होता है और यात्रियों को प्लेन तक ले जाने के लिए लग्जरी कार भी मिलती है.
8/12सिंगापुर एयरलाइंस के फर्स्ट क्लास को सबसे क्लासी माना जाता है. एयरबस A380 में इनके पास 6 सुइट्स हैं जो दूसरी एयरलाइंस के मुकाबले काफी बड़े (50 स्क्वेअर फीट) हैं. यह लग्जरी सुविधा सिंगापुर से लंदन, फ्रैंकफर्ट, दिल्ली, सिडनी और मुंबई जैसे चुनिंदा रूट्स पर मिलती है.
9/12सुइट के अंदर घूमने वाली आरामदायक कुर्सी, काम करने के लिए डेस्क और एक अलग से बेड तक मिल जाता है.इसमें दुनिया की बेहतरीन शैंपेन और लालिक (Lalique) जैसे ब्रांड्स की लग्जरी किट मिलती है. सिंगापुर एयरपोर्ट पर इनके लिए एक खास 'द प्राइवेट रूम' लाउंज है, जहां का खाना और सर्विस सबसे टॉप लेवल की मिल सकती है.
10/12जापान की इस एयरलाइन की फर्स्ट क्लास को द सुइट्स कहते हैं. इसमें करीब 8 सुइट्स हैं जिनमें पूरी तरह बंद होने वाले दरवाजे और एक बड़ी 43-इंच की स्क्रीन लगी है. इसकी आरामदायक सीटें जापान की मशहूर कंपनी निशिकावा ने बनाई हैं.
11/12इसमें खाने में आपको मशहूर शेफ द्वारा तैयार जापानी 'ओमाकासे' या वेस्टर्न खाना मिलता है, और साथ में टॉप-क्वालिटी की शैंपेन और जापानी साके परोसी जाती है. यहां के टॉयलेट्स भी पारंपरिक जापानी बिडेट स्टाइल के होते हैं. साथ ही मुफ्त इंटरनेट, आरामदायक कपड़े और स्लीपर्स भी दिए जाते हैं.
12/12फर्स्ट क्लास में सफर करना हमेशा से ऐश-ओ-आराम की आखिरी सीमा माना गया है कि एक ऐसा सपना जो कभी ना कभी तो हर कोई देखता है. ऐसे में आजकल बिजनेस क्लास भी काफी एडवांस हो गई है, जहां सीधे सोने वाली सीटें और प्राइवेट केबिन तक मिलते हैं. यही कारण है कि इंटरनेशनल उड़ानों में फर्स्ट क्लास अब बहुत कम और खास लोगों के लिए ही बची है. फर्स्ट क्लास में आपको फ्लाइट के अंदर शावर (नहाने की जगह), शानदार बार, लाउंज, प्राइवेट डिनर और बेहतरीन शैंपेन-कवियार जैसी सुविधाएं मिलती हैं.