बजट विमानन कंपनी SpiceJet ने आठ नई फ्लाइटे शुरू की हैं कि इनमें अंतरराष्ट्रीय और डोमेस्टिक फ्लाइटें दोनों हैं. ये फ्लाइटें एक फरवरी 2020 से शुरू की जाएंगी. एयरलाइंस की ओर से इन फ्लाइटों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है.
1/4स्पाइस जेट की ओर से शुरू की गई इन फ्लाइटों से एयरलाइंस को पश्चिम और दक्षिण भारत में अपने नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
2/4स्पाइस जेट देश की पहली एयरलाइंस बन गई है जिसने अहमदाबाद से साउदी अरब स्थित जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है. एयलाइंस की इस सुविधा से हज पर जाने वाले हाजियों को काफी सहूलियत होगी. इस फ्लाइट को 20 फरवरी 2020 से शुरू की जाएगी.
3/4स्पाइस जेट ने अहमदाबाद (Ahmedabad) - हैदराबाद (Hyderabad) के लिए डेली फ्लाइट शुरू की है. वहीं एयरलाइंस ने बैंगुलुरू (Bengaluru) से चेन्नई (Chennai) और बैंगलुरू (Bengaluru) से विजयवाड़ा (Vijayawada) के बीच भी अपनी फ्लाइट की फ्रिक्वेंसी को बढ़ाया है. ये फ्लाइटें मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में सभी दिन चलाई जाएंगी.
4/4स्पाइस जेट इन फ्लाइटों के लिए अपने 90 सीट वाले Bombardier Q400 एयरक्राफ्ट और 189 सीट वाले Boeing 737-800 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगा. स्पाइस जेट ने अहमदाबाद (Ahmedabad ) से जेद्दा (Jeddah) की फ्लाइट का आकर्षक किराया रखा है. अहमदाबाद से जेद्दा की फ्लाइट के लिए यात्रियों को 12895 रुपये किराया देना होगा. वहीं जद्दा से अहमदाबाद की फ्लाइट के लिए 9860 रुपये किराया देना होगा.