अगर आप ताजमहल देखने जाने के लिए आगरा घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरसअल इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस बंगलुरू से आगरा के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है. ये फ्लाइट 27 मार्च से शुरू की जाएगी. इंडिगो एयरलांइस की इस फ्लाइट का किराया बेहद आकर्षक रखा गया है. इस फ्लाइट का किराया 3536 रुपये रखा गया है. इस फ्लाइट की बुकिंग एयरलाइंस ने शुरू कर दी है.
1/5Indigo SALE 2020: अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए इंडिगो एयरलाइंस बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आई है. आप मात्र 999 रुपये में देश में कहीं भी जाने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं. इस ऑफर के तहत आप 11 फरवरी से 14 फरवरी 2020 के बीच टिकट बुक कर सकते हैं. इस दौरान आप 01 मार्च से 30 सितम्बर 2020 तक यात्रा करने के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस दिन आपको यात्रा करनी है उससे कम से कम 15 दिन पहले टिकट बुक करना होगा.
2/5Indigo SALE 2020 के तहत फ्लाइट बुक करने के साथ ही अगर आप अपनी पसंद की सीट और खाने की बुकिंग भी एडवांस में करा देते हैं तो इन सेवाओं पर लगने वाले शुल्क पर भी आपको 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी.
3/5इंडिगो एयरलाइंस की ओर से दिए गए ऑफर के तहत अगर आप टिकट बुक करते समय फेड्रल बैंक, पे जैप या इंडसिंट बैंक के कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है.
4/5Indigo एयरलाइंस आकर्षक ऑफर लाई है. इसके तहत अगर आप कंपनी के 6E मेम्बर हैं आप अपने एकाउंटर में लागइन करके वहां से टिकट बुक कराएं. आपको टिकट की खरीद पर 10 फीसदी तक छूट दी जाएगी. अगर आप मेम्बर नहीं हैं तो नया एकाउंट भी बना सकते हैं. 6E add-ons सेवा के तहत आपको 6E Tiffin, Seat Plus, Excess Baggage, और Fast Forward की सुविधा भी मिलेगी.
5/5इंडिगो एयरलांइस की ओर से दिया गया ये ऑफर सिर्फ 06 फरवरी 2020 तक के लिए वैध्य है. इस ऑफर के लिए आपको कंपनी की कुछ शर्तों को भी पूरा करना होगा. जैसे आपको 6E add-ons सेवा के लिए कंपनी की वेबसाइट या ऐप के जरिए टिकट बुक करना होगा.