आज के बिज़ी शेड्यूल में अगर आपको घूमने का मौका मिल जाए तो इससे अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता है. अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आज आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप सस्ते में हवाई टिकट करा सकते हैं. सोचिए अगर आप कहीं विदेश जाने का प्लान बना रहें हो और आपको उम्मीद से भी कम पैसों में हवाई टिकट मिल जाए तो आपकी खुशी और भी ज्यादा हो जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे ,जिसकी मदद से आप सस्ते में अपना टिकट बुक कर सकते हैं.
1/5अगर आप अपने घूमने की ट्रिप को पहले से प्लान करके चलते हैं तो आपको सस्ते में टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि आप हवाई टिकट को जितने दिन पहले बंद करेंगे. वह उतन सस्ता मिल सकता है . वहीं मान लीजिए अगर आपक दो दिन बाद कहीं घूमने जाना है और आप आज टिकट बुकिंग करेंगे तो आपको टिकट के लिए दोगुने दाम चुकाने होंगे. इसलिए हमेशा घूमने के लिए पहले से प्लानिंग कर लें.
2/5आप ऑफर में भी सस्ता टिकट बुक करा सकते हैं. देश की प्राइवेट और सरकारी एयरलाइन समय-समय पर कई ऑफर्स लेकर आती रहती हैं. इन ऑफर्स के तहत आप सस्ते में टिकट बुकिंग करा सकते हैं, लेकिन यह ऑफर्स लिमिटेड समय के लिए होते हैं तो आपको इन पर नजर बनाकर रखनी होती है. जब भी ऑफर निकलें आप तुरंत बुकिंग करा लें.
3/5इसके अलावा आप किस समय के लिए फ्लाइट का टिकट बुक करा रहे हैं इस बात का भी असर टिकट प्राइस पर पड़ता है. अगर आप बिजनेस ऑर्स में टिकट बुक कराते हैं तो भी आपको टिकट महंगा मिल सकता है. अगर आप लेट नाइट या सुबह में जल्दी का टिकट बुक कराते हैं तो आपको सस्ता टिकट मिल सकता है. वहीं अर आप शाम की फ्लाइट में टिकट बुक कराते हैं या दिन की फ्लाइट में तो आपको ज्यादा पैसे देने होते हैं.
4/5इसके अलावा अगर आप मोबाइल ऐप से टिकट बुक कराते हैं तो भी आपको कई ऑफर मिल जाते हैं. कई बार कंपनिया किसी स्पेसिफिक ऐप के लिए भी ऑफर लेकर आती हैं तो आप इसका फायदा ले सकते हैं.
5/5टिकट बुक कराने से पहले आप ये भी चेक कर लें कि किसके लिए टिकट ले रहे हैं. अगर आप बच्चों या फिर सीनियर सिटीजन के लिए टिकट बुक करा रहे हैं तो आपको स्टूडेंट डिस्काउंट या फिर सीनियर सिटीजन डिस्काउंट भी कंपनी की ओर से मिल सकता है. तो टिकट करने से पहेल इसको भी चेक कर लें.