एयर इंडिया ने 323 भारतियों को चीन से निकाला, दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

चीन में फंसे भारतीयों के दूसरे बैच को लेकर एयर इंडिया का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है. एयर इंडिया की इस स्पेशल फ्लाइट से 323 भारतीयों के साथ-साथ मालदीव के सात नागरिकों को भी भारत लाया गया है. विमान में मौजूद लोगों के साथ राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के पांच डॉक्टर भी थे, जो पहले बार चीन भेजे गए एयर इंडिया की फ्लाइट में भी साथ गए थे.