10 Common Travel Mistakes: फ्लाइट मिस होने की सबसे बड़ी वजहें यात्रियों की छोटी-छोटी गलतियां होती हैं. जैसे – देर से पहुंचना, गलत दस्तावेज रखना, गेट की सूचना न देखना, बैगेज रूल्स तोड़ना या स्टाफ से बहस करना. एयरलाइंस अब बहुत सख्त हैं और छोटी चूक भी आपकी बोर्डिंग रद्द कर सकती है. समय से पहुंचे, दस्तावेज जांचें, फोन चार्ज रखें और गेट की जानकारी समय-समय पर देखते रहें.
1/11यह सबसे आम और सबसे बड़ी गलती है. कई यात्री सोचते हैं कि उड़ान से एक घंटा पहले पहुंचना काफी है, लेकिन यह बहुत रिस्की है. घरेलू उड़ानों के लिए कम से कम 2 घंटे पहले और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना जरूरी है. ट्रैफिक, पार्किंग या लंबी सिक्योरिटी लाइन जैसी वजहों से देरी हो सकती है और आप बोर्डिंग मिस कर सकते हैं.
2/11कई बार लोग सोचते हैं कि एयरपोर्ट जाकर ही चेक-इन कर लेंगे, लेकिन वहां लंबी लाइनें देखकर परेशानी बढ़ जाती है. बेहतर होगा कि ऑनलाइन चेक-इन पहले ही कर लें ताकि समय बचाया जा सके. याद रखें, कई एयरलाइंस उड़ान से 60 मिनट पहले चेक-इन काउंटर बंद कर देती हैं.
3/11आपका सिक्योरिटी चेक पूरा हो गया और आप मान बैठे कि सफर तय है — लेकिन गेट तक पहुंचने में देर हुई तो फ्लाइट जा सकती है. एयरलाइंस आमतौर पर उड़ान से 20-25 मिनट पहले बोर्डिंग गेट बंद कर देती हैं. गेट पर पहुंचने को हमेशा प्राथमिकता दें, बाद में कॉफी या खरीदारी करें.
4/11एयरपोर्ट्स पर गेट बार-बार बदलते हैं. अगर आप मोबाइल में व्यस्त हैं या किसी कैफे में बैठे हैं, तो हो सकता है आप गेट चेंज अनाउंसमेंट मिस कर दें. इससे आप गलत गेट पर चले जाते हैं और फ्लाइट निकल जाती है. एयरलाइन ऐप और डिस्प्ले स्क्रीन पर नजर बनाए रखें.
5/11केवल बोर्डिंग पास ही काफी नहीं होता. अगर आपका आईडी कार्ड, पासपोर्ट या वीजा गलत या एक्सपायर है, तो आपको गेट पर रोक दिया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने होनी चाहिए. टिकट और दस्तावेजों में नाम का स्पेलिंग एक जैसा होना चाहिए.
6/11एयरलाइन का बैगेज रूल्स न जानना आपकी परेशानी बढ़ा सकता है. अगर हैंडबैग तय सीमा से भारी है या उसमें निषिद्ध वस्तुएं हैं, तो गेट पर ही आपकी बोर्डिंग रोक दी जाएगी. हर फ्लाइट से पहले अपने बैग का वजन और आकार जरूर जांच लें.
7/11अगर आपको शराब की गंध आ रही है या आप अस्वस्थ लग रहे हैं, तो एयरलाइन स्टाफ आपको फ्लाइट में चढ़ने से रोक सकता है. खासकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यह नियम बेहद सख्ती से लागू किया जाता है. यात्रा से पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें.
8/11नियम तोड़ने या स्टाफ से बहस करने की गलती आपको “डिसरप्टिव पैसेंजर” घोषित कर सकती है. एयरलाइन सुरक्षा कारणों से आपकी बोर्डिंग रद्द कर सकती है. इसलिए गुस्से के बजाय शांत और सहयोगी बने रहें — इससे माहौल भी अच्छा रहेगा और आपकी उड़ान सुरक्षित भी.
9/11कई बार ऑनलाइन बुकिंग करते समय पेमेंट फेल हो जाती है या टिकट सिस्टम में ‘कन्फर्म’ नहीं होती. गेट पर पहुंचने के बाद पता चलता है कि आपकी सीट रिजर्व ही नहीं थी. इससे बचने के लिए उड़ान से 24 घंटे पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर बुकिंग स्टेटस जांचें.
10/11आजकल गेट बदलने, फ्लाइट डिले या बोर्डिंग टाइम जैसी सारी जानकारी आपके मोबाइल पर आती है. अगर आपका फोन बंद है या आप एयरलाइन नोटिफिकेशन नहीं देख रहे, तो जरूरी अपडेट मिस हो सकता है और फ्लाइट निकल सकती है. इसलिए फोन को चार्ज रखें और एयरलाइन ऐप नोटिफिकेशन ऑन रखें.
11/11शांत रहें और एयरलाइन हेल्पडेस्क पर जाकर कारण पूछें. अगर गलती एयरलाइन की है, तो वे आपको अगली फ्लाइट या रिफंड देने के लिए बाध्य हैं. सभी टिकट, रसीदें और मेल संभालकर रखें, जो क्लेम के काम आएंगे. यदि आपके पास ट्रैवल इंश्योरेंस है, तो मिस्ड फ्लाइट पर नुकसान की भरपाई मिल सकती है.