&format=webp&quality=medium)
Paytm Travel Mega Festival Sale: मोबाइल पेमेंट और फाइनेंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पेटीएम (One97 Communications Limited) ने आने वाले रक्षाबंधन, जनमाष्टमी और स्वतंत्रता दिवस पर पैसेंजर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए स्पेशल Paytm Travel Mega Festival Sale का ऐलान किया है. Paytm ने बताया कि यह फेस्टिव ऑफर 31 जुलाई 2025 तक चलने वाला है, और इसमें डोमेस्टिर और इंटरनेशनल फ्लाइट्स, बस बुकिंग और ट्रेन टिकटों पर विभिन्न आकर्षक छूट उपलब्ध हैं.
Paytm Travel ने देश की सभी प्रमुख एयरलाइंस पर घरेलू फ्लाइट बुकिंग पर अधिकतम 12% और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10% तक की छूट की घोषणा की है. बस टिकटों पर उपयोगकर्ताओं को अधिकतम 20% की छूट मिलेगी. इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI बैंक और RBL बैंक के साथ की गई साझेदारी के तहत कार्डधारकों के लिए अलग से ऑफर्स उपलब्ध कराए गए हैं.
पेटीएम के माध्यम से ट्रेन बुकिंग करने वाले यात्रियों को यूपीआई पेमेंट करने पर शून्य पेमेंट गेटवे शुल्क देना होगा. साथ ही, फ्री कैंसलेशन विकल्प के तहत 100% तत्काल रिफंड की सुविधा भी दी जा रही है, जिसमें रिफंड सीधे उसी बैंक अकाउंट में भेजा जाता है जिससे भुगतान हुआ हो. यह सुविधा तत्काल (Tatkal) टिकटों पर भी लागू है.
पेटीएम ऐप पर यूज़र रीयल टाइम ट्रेन रनिंग स्टेटस, PNR अपडेट और टिकट एश्योर सर्विस जैसी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं. यह सर्विस यात्रियों को लचीली तारीखों, कनेक्टिंग ट्रेनों और आस-पास के स्टेशनों से कन्फर्म टिकट पाने में मदद करती है.
हाल ही में पेटीएम ट्रैवल ने एक सब्सक्रिप्शन आधारित ‘Travel Pass’ पेश किया है, जो बार-बार यात्रा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें मुफ्त कैंसलेशन, मुफ्त ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सेवाएं शामिल हैं, जो इसे एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प बनाती हैं.
कंपनी ने ऑनलाइन होटल बुकिंग सेवा Agoda के साथ गठजोड़ किया है. इसके तहत यूज़र पेटीएम ऐप पर भारत और अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन में होटल बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, FLY91 के साथ पार्टनरशिप के ज़रिए घरेलू क्षेत्रीय रूट्स पर उड़ान बुकिंग की सुविधा भी अब उपलब्ध है.