&format=webp&quality=medium)
Spicejet New Scheme: अगर आपने कभी हवाई यात्रा इसलिए नहीं की क्योंकि आपको उसका टिकट महंगा लगता है तो देश की लॉ कोस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट (Spicejet) आपके लिए एक शानदार स्कीम लेकर आई है. जिसके मदद से आप अपने हवाई टिकट का भुगतान EMI में कर सकते हैं. स्पाइसजेट ने सोमवार को इस नई स्कीम की शुरुआत की है. इस स्कीम के तहत कोई भी यात्री 3, 6 और 12 किस्तों में भुगतान कर सकेंगे.
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज कर इस स्कीम के बारे में जानकारी दी और बताया कि शुरुआती पेशकश के तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत यानी ब्याज के 3 महीने के EMI विकल्प का फायदा उठा सकते हैं.
वहीं EMI ऑप्शन का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को PAN नंबर, आधार नंबर (Aadhaar number) या वीआईडी (VID) जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे और इसे पासवर्ड से वेरिफाई करना होगा.
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अपनी UPI ID से पहले भुगतान करना होगा और इसके बाद बाकी की EMIs इसी UPI ID से काट ली जाएगी. एयरलाइन कंपनी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री को क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की डिटेल देने की जरूरत नहीं है.
बता दें कि स्पाइसजेट (Spicejet) ने कुशीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू कर दी है. आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं.