2040-50 तक पूरा होंगे जेवर एयरपोर्ट के चारों फेज, 7 करोड़ यात्रियों की होगी कुल क्षमता! जानिए पूरी टाइमलाइन

पीएम नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया है. जेवर एयरपोर्ट के कुल चार चरण होंगे. जानिए किस साल से शुरू होगा कौन सा फेज.
2040-50 तक पूरा होंगे जेवर एयरपोर्ट के चारों फेज, 7 करोड़ यात्रियों की होगी कुल क्षमता! जानिए पूरी टाइमलाइन

चार चरणों में पूर होगा जेवर एयरपोर्ट.

पीएम नरेंद्र मोदी ने एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत पहला फेज 11,200 करोड़ रुपए की लागत से बना है.इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री. के.राम.मोहन नायडू, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहीं. आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के कुल चार फेज होंगे. आखिरी फेज साल 2040 से 2050 के बीच पूरा होगा.

कुल क्षमता 3 करोड़ सालाना यात्री

जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज की यात्री क्षमता 1.2 सालाना यात्री है. दूसरा चरण साल 2031-32 में पूरा हो सकता है. इसकी कुल यात्री क्षमता 3 करोड़ सालाना यात्री होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

2040-50 में पूरा होगा चौथा चरण

  • साल 2036-37 में तीसरा चरण पूरा होगा. इसकी क्षमता 5 करोड़ सालना यात्री होगी.
  • साल 2040-50 में चौथा चरण पूरा होगा. इसकी कुल क्षमता 7 करोड़ सालाना यात्री होगी.
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कुल क्षेत्र 5100 हेक्टेयर है. इसका पहला चरण 1334 हेक्टेयर में फैला हुआ है.
  • पांच फेज के रेनवे की लंबाई 3900 मीटर है. वहीं, ये 45 मीटर चौड़ा है.
  • जेवर एयरपोर्ट से वाराणसी, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ,मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर, चेन्नई, पटना, कानपुर,श्रीनगर के लिए फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी.

पीएम मोदी ने कहा-"हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज"

पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "ये जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा."

देश में हो चुके 160 से ज्यादा एयरपोर्ट

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स वाले राज्यों में से एक हो गया है."
  • बकौल पीएम मोदी, "किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होती. ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं."
  • पीएम मोदी ने कहा- " साल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक एयरपोर्ट हो चुके हैं.
  • पीएम ने आगे कहा, "अब महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों तक भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है."
  • पीएम मोदी के मुताबिक, "हाल ही में केंद्र सरकार ने UDAN योजना को और विस्तार दिया है. इसके लिए लगभग 29,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. इसके तहत छोटे-छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलिपैड बनाने की योजना है."

Zee Business Live TV यहां पर देखें

युद्ध पर भी बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर कहा कि, "आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है. युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है. 140 करोड़ देशवासी कड़े से कड़े परिश्रम करें और वैश्विक संकट का एकजुट होकर सामना करें. हमें शांत मन से, धैर्य और एकजुटता के साथ मिल-जुलकर इस संकट का सामना करना है. यह पूरे विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है, हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है, और यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6