&format=webp&quality=medium)
(Image source- AI)
Air India Updates: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच घरेलू एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Exporess) ने 15 मार्च 2026 के लिए अपने अस्थाई उड़ानों में भारी कटौती का ऐलान किया है. इस फैसले के चलते दुबई और अबू धाबी जाने वाले यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि नियमित उड़ानों में से अधिकांश को रद्द कर दिया गया है.
UAE हवाई अड्डा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को 15 मार्च 2026 के लिए अपने एड-हॉक ऑपरेशन में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
Air India- दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित कर रही है. दुबई के लिए नियोजित पाँच में से चार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
Air India Exporess- दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित कर रही है. दुबई के लिए 6 में से 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
Abu Dhabi- एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
Sharjah- एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है.
Ras Al Khaimah- एयर इंडिया एक्सप्रेस रास अल खैमाह-कोझिकोड और रास अल खैमाह-कोच्चि उड़ानें संचालित करेगी.
ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और उड़ान के समय मौजूदा परिस्थितियों के अधीन संचालित की जाएंगी. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस इन अपरिहार्य बाधाओं के कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं. हम फंसे हुए यात्रियों को जल्द से जल्द घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Live TV
मिडिल ईस्ट में बदलती स्थिति के कारण, दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन्स को और सीमित कर दिया गया है, जिसके चलते फ़्लाइट शेड्यूल में बदलाव हुए हैं.
दुबई आने-जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर देख लें. यात्रियों को ताजा जानकारियों से अवगत रखने के लिए नोटिफिकेशन भी भेज रहे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से घरेलू एयरलाइंस कंपनियां एयर इंडिया, अकासा एयर और इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज लगा दिए हैं. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में उछाल के बाद Akasa Air ने अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 199 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लगाए हैं.
वहीं, इंडिगो ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ाने पर 425 रुपए से लेकर 2,300 रुपए तक फ्यूल सरचार्ज लगाया है. जबकि एयर इंडिया ने घरेलू और सार्क (SAARC) देशों की उड़ानों के लिए 399 रुपये का फ्लैट फ्यूल सरचार्ज रखा है. वहीं इंटरनेशनल उड़ानों के लिए यह चार्ज 200 डॉलर तक जा सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)