&format=webp&quality=medium)
इंडिगो ने लॉन्च की द ग्रेट कनेक्शन फेस्ट स्कीम
गर्मियों की छुट्टियों के सीजन की शुरुआत होने वाली है. इन छुट्टियों में यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ नई जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं तो एयरलाइन कंपनी इंडिगो आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है. यात्रियों के हवाई सफर को किफायती और आसान बनाने के लिए इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए ग्रेट कनेक्शंस फेस्ट की घोषणा की है. इस खास लिमिटेड पीरियड सेल के जरिए इंडिगो घरेलू और इंटरनेशनल यात्रियों को भारी छूट दे रही है, जिससे यात्रियों के लिए अपना समर ट्रैवल प्लान करना बेहद आसान हो गया है.
इंडिगो के मुताबिक इस ऑफर के तहत घरेलू हवाई यात्रा की शुरुआत महज 3999 से हो रही है, जबकि इंटरनेशनल उड़ानों के लिए शुरुआती किराया 9,999 रुपए रखा गया है.
एक्स्ट्रा सर्विस पर भी खास डिस्काउंट
Add-on Services पर खास छूट
| सर्विस का नाम | शुरुआती कीमत | लागू होने वाले सेक्टर्स |
| फास्ट फॉरवर्ड | ₹ 250 | चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स |
| इमरजेंसी XL सीट | ₹ 500 | चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स |
इंडिगो के मुताबिक यह ऑफर किसी खास रूट के लिए नहीं है, बल्कि इंडिगो के घरेलू और इंटरनेशनल नेटवर्क की कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर लागू होगा.
इस तारीख तक करनी होगी बुकिंग
'ग्रेट कनेक्शंस फेस्ट' की मुख्य तारीखें और किराया'
| डीटेल्स | जानकारी |
| बुकिंग की तारीख | 12 मई 2026 से 15 मई 2026 तक |
| यात्रा की तारीख | 22 मई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक |
| घरेलू शुरुआती किराया | ₹ 3,999 (सभी टैक्स सहित) |
| अंतरराष्ट्रीय शुरुआती किराया | ₹ 9,999 (सभी टैक्स सहित) |
ऑफर का फायदा उठाने के लिए हवाई यात्री इंडिगो एयरलाइन्स की वेबसाइट www.goindigo.in, मोबाइल ऐप, AI-असिस्टेंट 6Eskai और इंडिगो के हेल्पलाइन नंबर 7605145858 के जरिए आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं. चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर वेबसाइट्स से भी बुकिंग की जा सकती है. ऐड-ऑन सर्विसेज की कीमतें चुनिंदा घरेलू और इंटरनेशनल सेक्टर्स पर ही लागू होंगी. एयरलाइन के सामान्य नियम और शर्तें लागू रहेंगी.