IndiGo ने फिर से रिवाइज किए फ्यूज चार्ज; 2 अप्रैल से लागू, जानें अब कितने महंगे होंगे टिकट?

इंडिगो ने हवाई यात्रियों को हल्की राहत दी है. हालांकि घरेलू उड़ानों के लिए सरचार्ज में कमी की है लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स महंगे हो जाएंगे.
IndiGo ने फिर से रिवाइज किए फ्यूज चार्ज; 2 अप्रैल से लागू, जानें अब कितने महंगे होंगे टिकट?

IndiGo का बड़ा ऐलान, फिर से रिवाइज किए फ्यूल चार्ज (फाइल फोटो)

अप्रैल के महीने में IndiGo की ओर से हवाई यात्रा को लेकर हल्की राहत मिली है. हालांकि ये राहत सिर्फ डोमेस्टिक पैसेंजर के लिए है. कंपनी ने फ्यूल चार्ज को रिवाइज करने का फैसला किया है लेकिन अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर ज्यादा राहत नहीं है बल्कि कंपनी ने यहां फ्यूल चार्ज बढ़ा दिए हैं. घरेलू उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज में कमी, जबकि अंतरराष्ट्रीय सेवा के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे.

बढ़ती एविएशन फ्यूल (ATF) कीमतों का असर अब यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल चार्जेस में बदलाव करने का ऐलान किया है. नई दरें 2 अप्रैल 2026 से लागू होंगी और ये सभी नई बुकिंग्स पर लागू होंगी.

ATF कीमतों में जबरदस्त उछाल

Add Zee Business as a Preferred Source

IATA के जेट फ्यूल मॉनिटर के मुताबिक, इस क्षेत्र में फ्यूल की कीमतों में महीने-दर-महीने 130% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. इस अचानक उछाल ने एयरलाइंस की ऑपरेटिंग कॉस्ट पर बड़ा असर डाला है.

हालांकि, यात्रियों को राहत देने के लिए पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय और सिविल एविएशन मंत्रालय ने दखल दिया है. सरकार ने घरेलू ऑपरेशंस के लिए केवल 25% तक ही लागत बढ़ोतरी एयरलाइंस पर पास करने की अनुमति दी है.

घरेलू फ्लाइट्स के लिए नए फ्यूल चार्जेस

IndiGo ने दूरी के हिसाब से फ्यूल चार्ज तय किए हैं:

  • 0–500 किमी: ₹275
  • 501–1,000 किमी: ₹400
  • 1001–1,500 किमी: ₹600
  • 1501–2,000 किमी: ₹800
  • 2000 किमी से ऊपर: ₹950

ये चार्जेस 2 अप्रैल 2026 के बाद की गई सभी घरेलू बुकिंग्स पर लागू होंगे.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इंटरनेशनल फ्लाइट्स होंगी महंगी

इंटरनेशनल रूट्स पर ATF की कीमतें पिछले महीने में दोगुनी से ज्यादा हो चुकी हैं. इसका असर फ्यूल चार्जेस पर साफ दिख रहा है.

  • नए इंटरनेशनल फ्यूल चार्जेस (प्रति सेक्टर):
  • भारतीय उपमहाद्वीप (500 किमी तक): ₹900
  • भारतीय उपमहाद्वीप (500 किमी से ऊपर): ₹2,500
  • GCC और मिडिल ईस्ट (2000 किमी तक): ₹3,000
  • 2000 किमी से ऊपर: ₹5,000
  • दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन: ₹3,500 से ₹5,000
  • अफ्रीका: ₹5,000
  • ग्रीस और तुर्की: ₹7,500
  • यूके और यूरोप: ₹10,000
  • यात्रियों पर सीमित असर डालने की कोशिश

कंपनी क्या बोली?

IndiGo ने कहा है कि फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद उसने पूरा बोझ यात्रियों पर नहीं डाला है. कंपनी ने सीमित बढ़ोतरी करते हुए किराए को किफायती रखने की कोशिश की है. एयरलाइन ने सरकार के समय पर हस्तक्षेप के लिए आभार भी जताया है. अगर ऐसा नहीं होता, तो अप्रैल 2026 में हवाई यात्रा और ज्यादा महंगी हो सकती थी.

आगे भी बदल सकते हैं चार्जेस

  • कंपनी ने साफ किया है कि वह फ्यूल कीमतों पर नजर बनाए रखेगी और जरूरत पड़ने पर चार्जेस में आगे भी बदलाव कर सकती है.
  • कुल मिलाकर, ATF की बढ़ती कीमतों ने एविएशन सेक्टर पर दबाव बढ़ा दिया है. हालांकि, IndiGo ने यात्रियों पर असर कम रखने की कोशिश की है, लेकिन आने वाले समय में एयरफेयर में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

FAQs

1. IndiGo ने फ्यूल चार्जेस कब से बढ़ाए हैं?

नई फ्यूल चार्ज दरें 2 अप्रैल 2026 से लागू होंगी और यह सभी नई बुकिंग्स पर लागू होंगी.

2. फ्यूल चार्ज बढ़ाने की वजह क्या है?

ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में महीने-दर-महीने 130% से ज्यादा की बढ़ोतरी मुख्य वजह है.

3. क्या घरेलू फ्लाइट टिकट महंगे होंगे?

हां, दूरी के हिसाब से ₹275 से ₹950 तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज जोड़ा जाएगा.

4. इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर कितना असर पड़ेगा?

इंटरनेशनल रूट्स पर फ्यूल चार्ज ₹900 से लेकर ₹10,000 तक हो सकता है, जो दूरी और क्षेत्र पर निर्भर करेगा.

5. क्या आगे और कीमतें बढ़ सकती हैं?

कंपनी ने कहा है कि वह फ्यूल कीमतों की स्थिति पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी चार्जेस में बदलाव किया जा सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6