&format=webp&quality=medium)
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है.असल में आज (मंगलवार) दोपहर 12 बजे नागर विमानन मंत्री लोकसभा में IndiGo से जुड़े हालिया मामलों पर बयान देंगे. इस बयान के बाद एयरलाइन सेक्टर में आगे की दिशा साफ होने की उम्मीद है. आज संसदीय समिति भी IndiGo के सीईओ और मैनेजमेंट से पूछताछ कर सकती है, जिसमें ऑपरेशनल गड़बड़ियों, फ्लाइट कैंसिलेशन और यात्रियों की शिकायतों को लेकर सवाल उठ सकते हैं.
वहीं, सोमवार को DGCA, IndiGo द्वारा दिए गए जवाब के आधार पर अपना एक्शन प्लान तैयार कर सकता है. DGCA इस पूरे मामले की गहन समीक्षा कर रहा है और आज या कल तक इस पर कोई आधिकारिक आदेश भी जारी किया जा सकता है.तो अगर DGCA सख्त कदम उठाता है तो IndiGo के कुछ रूट्स की संख्या कम की जा सकती है.
1-इंडिगो के नेटवर्क में 90% उड़ानें समय पर संचालित हो रही हैं
2-सोमवार की सभी कैंसिल फ्लाइट्स की जानकारी पहले ही दी गई
3-अब तक ₹827 करोड़ का रिफंड जारी, बाकी 15 दिसंबर तक मिलेगा
4- 1–7 दिसंबर में 9500+ होटल रूम्स यात्रियों के लिए बुक
5-यात्रियों के लिए 10,000 कैब और बसें लगाई गईं
6-4500+ बैग डिलीवर, बाकी 36 घंटे में पहुंचेंगे, रोज 2 लाख ग्राहकों की मदद
1-इंडिगो ने DGCA के शो कॉज नोटिस का आधिकारिक जवाब सौंप दिया है
2-एयरलाइन के मुताबिक उड़ानों की गड़बड़ी कई अप्रत्याशित कारणों से हुई
3-इन कारणों के एक साथ आने से पूरे ऑपरेशनल नेटवर्क पर दबाव पड़ा
4-इंडिगो ने DGCA से अधिक समय की मांग की है
5-कंपनी का कहना है कि एक सटीक कारण तय करना अभी संभव नहीं
6-नियमों के तहत शो कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन मिलते हैं
7-इंडिगो ने विस्तृत Root Cause Analysis के लिए अतिरिक्त समय मांगा
- बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति (जैसे हाल की इंडिगो की व्यापक उड़ान रद्दीकरण वाली घटना) दोबारा न आए
- बैठक में विशेष रूप से इंडिगो के परिचालन, यात्री देखभाल और रिफंड नीति और हवाई किराए पर फोकस रहेगा
- इसके अलावा यह भी चर्चा होगी कि इंडिगो अपने परिचालन को पूरी तरह से कैसे बहाल करने की योजना बना रहा है और भविष्य में क्या कदम उठाएगा
- एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने पहले जारी Air fare cap संबंधी नोटिस का जवाब मंत्रालय को भेज दिया है
फिलहाल स्थिति यह है कि जिन रूट्स पर IndiGo की उड़ानों पर असर पड़ता है, वहां अन्य एयरलाइंस को अस्थायी तौर पर उड़ान संचालन की अनुमति मिल सकती है. वहीं, जब IndiGo अपने FDTL यानी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट के सभी मानकों पर पूरी तरह खरा उतर जाएगा, तब ये रूट्स दोबारा उसे वापस किए जा सकते हैं.ऐसे में आने वाले 24 से 48 घंटे IndiGo और यात्रियों, दोनों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं.
खबर से जुड़े 5 FAQs
Q1. IndiGo पर आज क्या बड़ा फैसला हो सकता है?
आज DGCA अपना एक्शन प्लान जारी कर सकता है और कुछ रूट्स पर उड़ानें कम हो सकती हैं.
Q2. IndiGo मैनेजमेंट से पूछताछ क्यों हो रही है?
फ्लाइट कैंसिलेशन, ऑपरेशनल गड़बड़ियों और यात्रियों की शिकायतों को लेकर पूछताछ हो सकती है.
Q3. FDTL का मामला क्या है?
FDTL यानी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट, जो क्रू की अधिकतम ड्यूटी सीमा तय करता है। इसके उल्लंघन का आरोप लगा है.
Q4. क्या IndiGo के रूट्स अन्य एयरलाइंस को मिल सकते हैं?
हां, फिलहाल प्रभावित रूट्स अस्थायी रूप से दूसरी एयरलाइंस को दिए जा सकते हैं.
Q5. IndiGo को रूट्स फिर कब मिल सकते हैं?
जब एयरलाइन FDTL के सभी नियमों पर पूरी तरह खरी उतरेगी, तब रूट्स वापस मिल सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें