IndiGo की आपकी फ्लाइट कैंसिल हुई या समय पर उड़ेगी? मिनटों में ऐसे चेक करें अपनी बुकिंग का LIVE स्टेटस

IndiGo में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने से देशभर में हजारों यात्री फंसे हुए हैं. एयरलाइन ने माफी के साथ रिफंड, रीस्ड्यूलिंग और होटल-ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने की घोषणा की है. DGCA भी स्थिति सुधारने के लिए सक्रिय है.
IndiGo की आपकी फ्लाइट कैंसिल हुई या समय पर उड़ेगी? मिनटों में ऐसे चेक करें अपनी बुकिंग का LIVE स्टेटस

IndiGo Flight Booking LIVE Status: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo पिछले दो दिनों से गंभीर ऑपरेशनल संकट का सामना कर रही है, जिसके कारण देशभर में उड़ानों की रद्दीकरण और देरी की भारी स्थिति देखने को मिल रही है. लाखों यात्री इससे प्रभावित हुए हैं और कई एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें तथा अफरातफरी का माहौल दिखाई दिया. एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी गलती स्वीकार की है और सभी यात्रियों से दिल से माफी मांगते हुए कहा है कि पूरी टीम स्थिति को सामान्य करने में दिन-रात लगी हुई है.

IndiGo ने बताया कि DOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के सहयोग से वह जल्द से जल्द उड़ानों को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है. साथ ही यात्रियों से कहा गया है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपने फ्लाइट स्टेटस को ऑनलाइन जरूर चेक कर लें, ताकि अनावश्यक यात्रा और परेशानियों से बच सकें. एयरलाइन ने साफ कहा है कि वह अपने सभी ग्राहकों को अपडेट देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

IndiGo ने आज कैंसिल की सारी उड़ान!

IndiGo ने शुक्रवार को सार्वजनिक माफी जारी करते हुए पुष्टि की कि 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से उसकी सभी घरेलू उड़ानें रद्द रहेंगी. ऑपरेशनल संकट के कारण आज के दिन सबसे ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं और एयरलाइन ने इसे एक पूर्ण सिस्टम रीबूट डे बताया है, जिसके बाद शनिवार से स्थिति में सुधार शुरू होने की उम्मीद है.

एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों का भरोसा वापस जीतने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सभी कैंसिल उड़ानों का रिफंड ऑटोमेटिकली मूल भुगतान माध्यम में भेज दिया जाएगा.

Exclusive: IndiGo को संकट से बचाने आगे आई केंद्र सरकार! पायलट रोस्टर नियमों में दी एयरलाइन को बड़ी राहत

IndiGo ने पैसेंजर्स के लिए किए ये बड़े ऐलान

कई शिकायतों और भारी लेट के बाद IndiGo ने राहत के लिए विशेष घोषणा की है-

⦁ 5 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की सभी बुकिंग पर फ्री कैंसिलेशन और रीस्ड्यूलिंग.
⦁ हजारों होटल रूम्स और ग्राउंड ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था stranded यात्रियों के लिए.
⦁ एयरपोर्ट्स पर फूड-स्नैक्स, जरूरतमंद यात्रियों के लिए लाउंज एक्सेस.
⦁ कस्टमर केयर की क्षमता बढ़ाई गई है ताकि वेट टाइम कम हो सके.

एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह छोटे-छोटे स्टेप्स में सुधार दिखाएगी और भरोसा बहाल करने को लेकर पूरी तरह गंभीर है.

पायलट एसोसिएशन से सहयोग की अपील

DGCA ने भी मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई और पायलट बॉडी ALPA इंडिया से सहयोग की अपील की है. रेगुलेटर ने कहा कि इंडस्ट्री फिलहाल खराब मौसम, बढ़ती भीड़ और ऑपरेशनल बदलावों के चलते दबाव में है. शुक्रवार को 500 से अधिक IndiGo उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को देशभर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

अगले कुछ दिनों में भरनी है IndiGo से उड़ान? घर से निकलने के पहले जरूर मान लें दिल्ली एयरपोर्ट की ये बात!

DGCA ने सप्ताहिक रेस्ट से जुड़ी अपनी पूर्व प्रतिबंधित गाइडलाइन को तुरंत प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया है, ताकि एयरलाइनों को संचालन स्थिर करने में आसानी हो. साथ ही IndiGo को अस्थायी तौर पर 10 फरवरी 2026 तक A320 बेड़े के लिए नाइट-ड्यूटी छूट भी दे दी गई है.

किसी के हाथ में अस्थियां, किसी को मीटिंग मिस!

सबसे अधिक हंगामा एयरपोर्ट्स पर देखने को मिला, जहां यात्रियों ने अपनी आपबीती सुनाई. हैदराबाद की एक महिला ने कहा कि उन्हें सुबह स्टाफ ने बताया कि उनकी फ्लाइट कैंसिल है, इसलिए वे घर लौट गईं. लेकिन दो घंटे बाद उन्हें कॉल आया कि फ्लाइट उड़ने वाली है. अब वे फिर से लंबी लाइन में थीं. इससे उन्होंने एयरलाइन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए.

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमिता नाम की महिला ने बताया कि वह अपने पिता की अस्थि-विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रही थीं, लेकिन बिना सूचना फ्लाइट रद्द कर दी गई. अब टिकट 60,000 रुपये तक पहुंच गया है, जिसे वह वहन नहीं कर सकतीं. उन्होंने सरकार से सीधे हस्तक्षेप की मांग की.

कैसे एक दिन में कैंसिल हो गए IndiGo के 300 विमान? 'वर्क रोस्टर' नहीं एयरलाइन की इस गलती ने ठप कर दी उड़ान!

IndiGo फ्लाइट स्टेटस LIVE कैसे चेक करें? स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

अगर आपकी फ्लाइट IndiGo से है और आप जानना चाहते हैं कि आपकी उड़ान कैंसिल, डिले या ऑन-टाइम है, तो नीचे दिया तरीका फॉलो करके आप मिनटों में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

स्टेप 1: IndiGo की ऑफिशियल वेबसाइट (https://goindigo.in/check-flight-status.html) खोलें
स्टेप 2: “Flight Status” सेक्शन में जाएं. यहां आपको दो विकल्प दिखाई देंगे
⦁ By Route
⦁ By Flight Number
स्टेप 3: अपनी यात्रा जानकारी भरें या फिर सीधे अपना Flight Number डाल दें.
स्टेप 4: “Search” पर क्लिक करें
अब आपको स्क्रीन पर लाइव स्टेटस दिख जाएगा.
स्टेप 5: जरूरी हो तो रिफंड/रीबुकिंग भी यहीं से करें

कब तक ठीक होगी स्थिति?

IndiGo के अनुसार यह संकट “रातों-रात ठीक होना” संभव नहीं है, लेकिन एयरलाइन इस बात पर जोर दे रही है कि शनिवार से सुधार की शुरुआत होगी. DGCA भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह एयरपोर्ट जाने से पहले अपना स्टेटस जरूर चेक करें, क्योंकि स्थिति दिनभर बदल सकती है.

FAQs

1. मेरी IndiGo फ्लाइट कैंसिल हुई है, मुझे रिफंड कैसे मिलेगा?
रिफंड अपने आप आपके उसी भुगतान माध्यम में चला जाएगा जिससे टिकट बुक किया गया था. इसके लिए आपको अलग से आवेदन नहीं करना होगा.

2. क्या 5–15 दिसंबर 2025 के टिकट फ्री में रीस्ड्यूल किए जा सकते हैं?
हां IndiGo ने इन सभी तारीखों के लिए फ्री रीस्ड्यूलिंग और फ्री कैंसिलेशन की सुविधा दी है.

3. फ्लाइट स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
IndiGo की ऑफिशियल वेबसाइट पर Flight Status सेक्शन खोलकर आप रूट या फ्लाइट नंबर से स्टेटस देख सकते हैं.

4. क्या एयरलाइन stranded यात्रियों को होटल और खाना दे रही है?
हां, IndiGo ने हजारों होटल रूम और एयरपोर्ट पर फूड-स्नैक्स की व्यवस्था करने का दावा किया है.

5. स्थिति कब तक सामान्य होने की उम्मीद है?
एयरलाइन का कहना है कि सुधार शनिवार से दिखना शुरू हो जाएगा, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने में समय लग सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6