&format=webp&quality=medium)
IndiGo की परेशानियां खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं. इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल का मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है. राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक पत्र लिखकर इस मुद्दे को संसद तक पहुंचाया है. बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल का मुद्दा काफी गंभीर है और रोजाना सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं. इसकी वजह से ग्राहकों को काफी नुकसान और परेशानी हो रही है. मुद्दा इतना गहराया कि इसे लेकर DGCA ने इंडिगो के साथ बैठक भी कर ली.
लेकिन अब ये मुद्दा संसद तक पहुंच गया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने पत्र लिखकर कहा कि राज्यसभा के नियम 180 के अंतर्गत मैं नागरिक उड्डयन मंत्री का ध्यान निम्नलिखित अत्यंत महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दे की ओर आकर्षित कराना चाहती हूं.
ये मुद्दा इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि हजारों यात्री फंस गए, हवाई अड्डों पर संचालन प्रभावित हुआ और ऐसी घटनाएं बार-बार होने से यह संकेत मिलता है कि तत्काल सरकारी हस्तक्षेप, जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जरूरत है. ऐसे में मैं अनुरोध करती हूं कि माननीय मंत्री इस मामले पर शीघ्र बयान दें.
कुल पांच उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें दिल्ली से आने वाली तीन उड़ानें, गोवा से आने वाली एक उड़ान और बेंगलुरु से आने वाली एक उड़ान शामिल थीं. वहीं, मुंबई से आने वाली दो उड़ानों में देरी हुई, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा.
क्रू की कमी, परिचालन दिक्कतों और तकनीकी समस्याओं के कारण इंडिगो की कई उड़ानें रद्द और देरी से चल रही हैं.
DGCA ने इंडिगो के साथ बैठक की है और हर 15 दिन में क्रू हायरिंग की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
उड़ानें रद्द और देरी से चलने के कारण हजारों यात्री प्रभावित हुए, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी झेलनी पड़ी.
सरकार को उम्मीद है कि जल्द ही संचालन सामान्य स्थिति में लौट सकता है और सुधार प्रक्रिया जारी है.
दिल्ली, मुंबई, गोवा, बेंगलुरु और अंतरराष्ट्रीय रूट जैसे मुंबई–मालदीव पर असर देखने को मिला है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)