IndiGo Compensation: एयरलाइंस ने मानी गलती! Refund के साथ इन यात्रियों को देगा 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर

इंडिगो ने ऑपरेशनल गड़बड़ियों से प्रभावित यात्रियों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. सबसे ज्यादा परेशान यात्रियों को रिफंड के साथ-साथ 10,000 रुपए के ट्रैवल वाउचर मिलेंगे, जिन्हें एक साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा सरकार के नियमों के हिसाब से यात्रियों को 5,000-10,000 रुपए का अतिरिक्त मुआवजा भी मिलेगा.
IndiGo Compensation: एयरलाइंस ने मानी गलती! Refund के साथ इन यात्रियों को देगा 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर

Indigo Disruption: 3, 4 और 5 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट्स में हुई भारी देरी और कैंसिलेशन ने हजारों यात्रियों की यात्रा बिगाड़ दी थी. कई लोग घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे, जिससे उनकी यात्रा, इवेंट्स और आगे की प्लानिंग पर बड़ा असर पड़ा. अब एयरलाइन ने इस पूरी स्थिति पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर देने का ऐलान किया है. साथ ही कैंसिल हुई फ्लाइट्स का रिफंड भी तेजी से प्रोसेस किया जा रहा है. इसके अलावा सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, कैंसिल फ्लाइट्स पर 5,000-10,000 रुपए का अलग से मुआवजा भी मिलेगा.

क्या कहा इंडिगो ने?

इंडिगो ने माना कि 3, 4 और 5 दिसंबर को कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतज़ार करना पड़ा और कुछ की यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई. एयरलाइन ने इसे “ऑपरेशनल डिसरप्शन” बताते हुए माफी मांगी है और राहत के लिए बड़े कदमों की घोषणा की है-

Add Zee Business as a Preferred Source

1. इन्‍हें मिलेगा 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर

जो यात्री इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए- जैसे घंटों फंसे रहे, कनेक्टिंग फ्लाइट मिस हुई, या पूरे ट्रिप की प्लानिंग बिगड़ गई, उन्हें इंडिगो की तरफ से 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर मिलेगा. ये वाउचर अगले 12 महीनों के भीतर किसी भी इंडिगो फ्लाइट में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

2. कैंसिल फ्लाइट का रिफंड

एयरलाइन ने बताया कि कैंसिल हुई फ्लाइटों के रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और ज्यादातर यात्रियों को रिफंड मिल भी चुका है. बाकी यात्रियों के रिफंड भी जल्द खाते में पहुंच जाएंगे.

3. ट्रैवल प्लेटफॉर्म से बुक टिकट? आपका रिफंड भी प्रोसेस में

अगर टिकट किसी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी या प्लेटफॉर्म से बुक किया गया था, तो उसका रिफंड भी इंडिगो की ओर से प्रोसेस किया जा रहा है.अगर किसी यात्री की डिटेल सिस्टम में नहीं है, तो वो ईमेल करके संपर्क कर सकता है. ईमेल आईडी है- customer.experience@goindigo.in

4. सरकार के नियम- अलग से मिलेगा 10,000 तक का मुआवजा

सरकार के मौजूदा नियमों के अनुसार, अगर किसी यात्री की फ्लाइट उड़ान के समय से 24 घंटे पहले रद्द की गई है, तो इंडिगो को अलग से 5,000 से 10,000 रुपए का मुआवजा देना होगा. ये राशि फ्लाइट के ब्लॉक टाइम के आधार पर तय होती है."

FAQs

1. क्या हर यात्री को 10,000 रुपए का वाउचर मिलेगा?

नहीं. ये वाउचर सिर्फ उन यात्रियों को मिलेगा जो सबसे ज्यादा प्रभावित हुए- जैसे लंबे समय तक एयरपोर्ट पर फंसे या जिनकी यात्रा गंभीर रूप से बाधित हुई.

2. रिफंड मिलने में कितना समय लगेगा?

इंडिगो के अनुसार अधिकांश रिफंड प्रोसेस हो चुके हैं और बाकी जल्दी ही यात्रियों के खातों में पहुंच जाएंगे.

3. अगर टिकट किसी ट्रैवल प्लेटफॉर्म से खरीदा गया था?

ऐसे टिकटों का रिफंड भी शुरू हो चुका है. अगर डीटेल सिस्टम में नहीं है, तो यात्री ईमेल कर सकते हैं.

4. क्या सरकार के नियमों के मुताबिक 5,000-10,000 रुपए भी मिलेंगे?

हां. यह मुआवजा अलग से मिलेगा अगर फ्लाइट निर्धारित समय से 24 घंटे के भीतर कैंसिल हुई थी.

5. वाउचर कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं?

ये वाउचर अगले 12 महीनों तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट में इस्तेमाल किया जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6