&format=webp&quality=medium)
हाल ही में इंडिगो एयरलाइन के ऑपरेशनल इश्यू के चलते देशभर में हवाई सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसी संदर्भ में आज राज्यसभा में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार आने वाले समय में एयरलाइन नियमों में अहम बदलाव करेगी ताकि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा सके.
नागर विमानन मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही CAR (Civil Aviation Requirement) में बदलाव करेगी. ये बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैवल सुविधा को ध्यान में रखकर किए जाएंगे. उन्होंने कहा–"Whenever we make future CAR, we will ensure passenger convenience is kept in mind." यानी भविष्य के नियम यात्रियों की परेशानियों को कम करने की दिशा में होंगे.
बता दें बीते कुछ दिनों से लगातार इंडिगो एयरलाइन द्वारा कई फ्लाइट्स कैंसिल और रीशेड्यूल की जा रही हैं, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इस पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि रेगुलेटर ने ये कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है. उन्होंने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा– "यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हूं."
सरकार ने बताया कि अब तक लगभग 5 लाख PNR कैंसिल हुए हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है.
मंत्री ने बताया कि सरकार ने Aircraft Leasing Rules आसान किए हैं जिससे भारत में एयरक्राफ्ट की संख्या और एयरलाइन ऑपरेटर बढ़ सकें. उड़ान योजना (UDAN Scheme) के तहत Fly91, Star Air जैसे नए प्लेयर्स मार्केट में आए हैं. उन्होंने कहा–“ये भारत में एयरलाइन शुरू करने का बेहतरीन समय है.”
सरकार ने कहा है कि भविष्य की CAR पॉलिसी में यात्रियों की सुविधा और मुआवज़े को लेकर खास ध्यान रखा जाएगा.
हां. Aircraft Leasing नियम आसान होने और UDAN जैसी योजनाओं के चलते कई नए प्लेयर्स मार्केट में आ रहे हैं.
इसका मतलब है कि अब एयरलाइंस दूसरे देशों से आसानी से प्लेन लीज पर लेकर ऑपरेट कर सकती हैं, जिससे भारत में प्लेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रा सस्ती होने के साथ कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों को पूरा रिफंड, वैकल्पिक रूट या रीबुकिंग की सुविधा मिलती है. कई मामलों में एयरलाइन मुआवजा भी दे सकती है, जो Civil Aviation Requirement (CAR) नियमों के तहत तय होता है.