&format=webp&quality=medium)
फाइल फोटो: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers).
इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. फ्लाइट्स में देरी और रद्दीकरण (Flight Disruptions) के मामले में अब नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने अपना रुख और सख्त कर लिया है.
कंपनी ने शेयर बाजारों (BSE और NSE) को दी गई एक आधिकारिक जानकारी (Regulatory Filing) में बताया है कि इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) को कल, यानी 12 दिसंबर 2025 को DGCA की जांच कमेटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.
आज (11 दिसंबर) भी सीईओ और अन्य अधिकारी सिविल एविशन मिनिस्ट्री की जांच कमेटी के सामने पेश हुए थे, लेकिन लगता है कि सरकार अभी उनके जवाबों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और पूछताछ का सिलसिला कल भी जारी रहेगा.
इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो की पैरेंट कंपनी) ने आज शाम जारी रिलीज में कहा- "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के सीईओ मिस्टर पीटर एल्बर्स को 12 दिसंबर, 2025 को DGCA के अधिकारियों की समिति (Committee of Officers) के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. यह समिति फ्लाइट डिसरप्शन (उड़ानों में बाधा) से जुड़े मामले की जांच कर रही है."
इस समन का सीधा मतलब है कि सरकार यात्रियों को हुई परेशानी को बहुत गंभीरता से ले रही है.
सूत्रों के मुताबिक, आज (11 दिसंबर) भी इंडिगो सीईओ लगभग 2 घंटे तक चली बैठक में शामिल थे. वहां उन्होंने कमेटी को रिफंड, बैगेज और फ्लाइट ऑपरेशन्स के सामान्य (Normalize) होने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि अब रोजना 1950+ फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं. लेकिन कल की पेशी का आदेश यह संकेत देता है कि पूछताछ अभी खत्म नहीं हुई है.
यह खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद आई है. कल (12 दिसंबर) जब बाजार खुलेगा, तो इंडिगो (InterGlobe Aviation) के शेयरों पर इस खबर का असर देखने को मिल सकता है. निवेशक इस बात पर नजर रखेंगे कि DGCA आगे क्या कार्रवाई करता है.
इंडिगो के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम हैं. एक तरफ वे ऑपरेशन्स सुधारने का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ रेगुलेटर की सख्ती जारी है. कल 12 दिसंबर को होने वाली पेशी में यह साफ हो जाएगा कि क्या DGCA इंडिगो के सुधार प्लान से संतुष्ट है या कोई कड़ा एक्शन लिया जाएगा.
A: इंडिगो ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि सीईओ पीटर एल्बर्स को 12 दिसंबर 2025 को पेश होने के लिए कहा गया है.
A: पिछले कुछ दिनों में इंडिगो की उड़ानों में भारी अव्यवस्था, देरी और रद्दीकरण (Flight Disruptions) की वजह से DGCA ने जांच कमेटी बिठाई है.
A: जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 दिसंबर को भी सीईओ और अन्य अधिकारियों के साथ एक लंबी बैठक हुई थी.
A: क्योंकि, यह रेगुलेटरी जांच का मामला है, इसलिए निवेशकों में थोड़ी घबराहट हो सकती है. कल बाजार खुलने पर शेयर के मूवमेंट पर नजर रहेगी.