सर्दियों में इंडिगो ने दी यात्रियों को सौगात, इन रूट्स पर शुरू होगी आठ नई फ्लाइट्स, देखें शेड्यूल

Indigo Flights: सर्दियों के मौसम में एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों को सौगात दी है. इंडिगो ने अपनी शीतकालीन उड़ान योजना में आठ नई उड़ानें जोड़ने की घोषणा की है. जानिए शेड्यूल.
सर्दियों में इंडिगो ने दी यात्रियों को सौगात, इन रूट्स पर शुरू होगी आठ नई फ्लाइट्स, देखें शेड्यूल

Indigo Flights: सर्दियों के मौसम ने देशभर में दस्तक दे दी है. ठंड के मौसम पर भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपनी शीतकालीन उड़ान योजना में आठ नई उड़ानें जोड़ने की घोषणा की है. इसमें नॉर्थ ईस्ट के राज्य त्रिपुरा की राजधानी अगरतला और असम के डिब्रूगढ़ के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलेगी. इसके अलावा कोलकाता से थाईलैंड की राजधान बैंकॉक, गुवाहाटी से अहमदाबाद और नागालैंड के दीमापुर से गुवाहाटी के लिए फ्लाइट की शुरू की जाएगी.

Indigo Flights: 29 अक्टूबर से शुरू हुई फ्लाइट्स

इंडिगो की प्रेस रिलीज के मुताबिक 29 अक्टूबर 2024 से अगरतला और डिब्रूगढ़ के बीच हफ्ते में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार, और शनिवार) फ्लाइट्स चलेंगी. 10 दिसंबर 2024 से गुवाहाटी और अहमदाबाद के बीच एक बार फिर डेली फ्लाइट सर्विस शुरू होगी. वहीं, कोलकाता और बैंकॉक के बीच फ्लाइट सर्विस को बढ़ाया जाएगा. 24 नवंबर 2024 से यह उड़ानें हफ्ते में चार बार (मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, और रविवार) चलेंगी. गुवाहाटी और दीमापुर के बीच नई सीधी उड़ानें शुरू होंगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Indigo Flights: फ्लाइट्स का शेड्यूल

उड़ान संख्याउद्गमगंतव्यआवृत्तिप्रभावीप्रस्थानआगमन
6E 0524अगरतलाडिब्रूगढ़मंगल, गुरु, शनि29 अक्टूबर 202413:0514:20
6E 0525डिब्रूगढ़अगरतलामंगल, गुरु, शनि29 अक्टूबर 202415:0016:25
6E 1914कोलकाताबैंकॉकमंगल, बुध, शुक्र, रवि24 नवंबर 20240:354:45
6E 1913बैंकॉककोलकातामंगल, बुध, शुक्र, रवि24 नवंबर 20241:152:40
6E 6441अहमदाबादगुवाहाटीदैनिक10 दिसंबर 20248:3011:15
6E 6442गुवाहाटीअहमदाबाददैनिक10 दिसंबर 202416:5520:35
6E 6441गुवाहाटीडिमापुरदैनिक10 दिसंबर 202413:0014:00
6E 6442डिमापुरगुवाहाटीदैनिक10 दिसंबर 202414:3015:35

Indigo Flights: यहां से कर सकते हैं फ्लाइट्स की बुकिंग

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विजय मल्होत्रा ने कहा, ' हमें नई रूट्स की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. यात्रा की मांग बढ़ रही है और ये नई उड़ानें रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी. इन फ्लाइट्स से आर्थिक विकास, टूरिज्म और सांस्कृति आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा. हम अपने यात्रियों को समय पर उड़ानें, अच्छी सर्विस और बिना परेशानी की यात्रा का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है.' यात्री इन फ्लाइट्स के लिए टिकट की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट www.goIndiGo.in या मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग कर सकते हैं.