Indigo का नेटवर्क रीस्टोर, पर सरकार की सख्ती कायम, मंगलवार को मंत्री राम मोहन नायडू लोकसभा में देंगे बयान

इंडिगो संकट पर बनी संसदीय सीमिति ने एयरलाइन कंपनी के सीईओ को समन किया है. वहीं, नागर विमानन मंत्री के.राम.महोन नायडू दोपहर 12 बजे लोकसभा में अपना बयान देंगे. इस बीच इंडिगो ने बताया कि उसकी 1800 से ज्यादा बहाल हो गई है. नेटवर्क पूरी तरह से रिस्टोर हो गया है.
Indigo का नेटवर्क रीस्टोर, पर सरकार की सख्ती कायम, मंगलवार को मंत्री राम मोहन नायडू लोकसभा में देंगे बयान

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पिछले हफ्ते भारी उड़ान रुकावटों के मामले पर बनी ससंदीय समिति ने एयरलाइन्स के सीईओ को तलब किया है. सीईओ से कल 11 बजे पूछताछ संभव है. वहीं, इस पूरे संकट पर नागर विमानन मंत्री के.राम.मोहन नायडू दोपहर 12 बजे निचले सदन यानी लोकसभा में बयान देंगे. इस बीच एयरलाइन्स ने एक रहात भरी खबर भी दी है. कंपनी ने सोमवार को बताया कि आज वह अपने पूरे नेटवर्क पर 1800 से अधिक उड़ानें संचालित की, जो रविवार के लगभग 1650 उड़ानों से काफी ज्यादा है. इसका मतलब है कि इंडिगो का संचालन अब लगभग पूरी तरह सामान्य हो चुका है और सभी शहर फिर से आपस में जुड़ गए हैं.

भरी गई 1800 से ज्यादा उड़ानें

इंडिगो ने आधिकारिक तौर पर बताया कि 1800 से ज्यादा उड़ानें भरी गईं, जो कल के 1650 के मुकाबले अधिक हैं. नेटवर्क पूरी तरह से बहाल (रिस्टोर) हो गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

90% वन टाइम परफॉर्मेंस

  • इंडिगो के मुताबिक पूरे नेटवर्क में 90 फीसदी उड़ाने अपने सही समय पर यानी On time performance हैं.
  • सोमवार के शेड्यूल में रद्द की गई सभी उड़ानों के बारे में कल ही जानकारी दे दी गई थी.
  • 827 करोड़ रुपए रिफंड कर दिए गए हैं. 15 दिसंबर तक रद्द हुआ फ्लाइट्स के लिए बाकी रिफंड की प्रक्रिया चल रही है.
  • 1 से 7 दिसंबर के बीच 9500 से ज्यादा होटल के कमरों का इंतजाम किया गया.
  • लगभग 10,000 कैब और बसों को काम पर लगाया गया.
  • 4500 से ज्यादा बैग पहुंचा दिए गए हैं. बचे हुए बैग 36 घंटों के भीतर पहुंचा दिए जाएंगे.
  • फोन, ईमेल आदि के जरिए रोजाना 2 लाख से ज्यादा ग्राहकों की मदद कर रहे हैं.

राज्यसभा में राम मोहन नायडू ने दिया जवाब

इंडिगो संकट पर नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार इस मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रही है. फिलहाल इसकी जांच चल रही और निष्कर्ष आने पर हम काफी सख्त एक्शन लेंगे, जो कि अन्य एयरलाइंस के लिए मिसाल बने.

सरकार लेगी सख्त एक्शन

  • राज्यसभा में पूछे गए एक जवाब देते हुए नायडू ने कहा कि यह स्थिति इंडिगो के इंटरनल ऑपरेशन में समस्या के कारण पैदा हुई है, जिसमें क्रू का रोस्टरिंग सिस्टम और आंतरिक योजना शामिल हैं.
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियम सभी पक्षकारों से बातचीत करके लागू किए गए हैं.
  • अप्रैल में, उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के तहत इसे लागू किया गया है. कुल 22 एफडीटीएल नियम थे, जिसमें से 15 एक जुलाई से और बाकी सात एक नवंबर से लागू हुए हैं.
  • नायडू ने कहा कि सरकार इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है और जांच के बाद हम काफी सख्त एक्शन लेंगे, जो कि अन्य एयरलाइंस के लिए मिसाल बनेगा.

शो कॉज नोटिस पर दिया गया जवाब

इंडिगो ने DGCA द्वारा जारी शो कॉज नोटिस पर एयरलाइन ने जवाब सौंप दिया है. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि उड़ानों में आई भारी गड़बड़ी कई कारकों के दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित मेल के कारण हुई, जिसने मिलकर परिचालन नेटवर्क पर दबाव बना दिया. इंडिगो ने डीजीसीए से अधिक समय की मांग करते हुए कहा है कि संचालन के पैमाने और समस्याओं की जटिलता को देखते हुए अभी किसी एक सटीक कारण को चिन्हित कर पाना संभव नहीं है. कंपनी का कहना है कि DGCA के नियमों के अनुसार किसी भी शो कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय मिलता है, इसलिए विस्तृत और गहन 'रूट कॉज एनालिसिस' (RCA) के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: क्या इंडिगो की उड़ानें अब सामान्य हो गई हैं?

जवाब: इंडिगो ने बताया है कि सोमवार को 1800 से अधिक उड़ानें संचालित हुईं और नेटवर्क पूरी तरह से बहाल (रिस्टोर) हो गया है.

सवाल: रद्द हुई फ्लाइट्स के रिफंड (पैसा वापसी) का क्या हुआ?

जवाब: एयरलाइन ने अब तक 827 करोड़ रुपये रिफंड कर दिए हैं। 15 दिसंबर तक रद्द हुई बाकी उड़ानों के रिफंड की प्रक्रिया चल रही है.

सवाल: सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है?

जवाब: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है और इसके बाद एयरलाइन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.

सवाल: क्या इंडिगो के सीईओ से पूछताछ होगी?

जवाब: संसदीय समिति ने इंडिगो के सीईओ को तलब किया है और उनसे कल पूछताछ होने की संभावना है।

सवाल: इंडिगो में यह भारी संकट क्यों आया?

जवाब: मंत्री के मुताबिक, यह संकट इंडिगो के इंटरनल ऑपरेशन और क्रू रोस्टरिंग सिस्टम (कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की प्रणाली) में गड़बड़ी के कारण पैदा हुआ.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6