&format=webp&quality=medium)
खराब मौसम के चलते रेल और फ्लाइट सेवाओं पर असर (फाइल फोटो)
अगर आज आपकी फ्लाइट है तो एयरपोर्ट से निकलने के पहले एक बार अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें. दरअसल देश के कई हिस्सों में घने कोहरे और खराब मौसम के चलते फ्लाइटों पर असर पड़ रहा है. ऐसे में एयरलाइंस ने एडवाइजरी भी जारी की है. वहीं घने कोहरे के चलते रेलवे की सेवाओं पर भी असर पड़ा है. शुक्रवार को रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली आने वाली लगभग 21 ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं थी.
SpiceJet ने जारी की एडवाइजरी
बजट एयरलाइंस स्पासइजेट (SpiceJet) ने WeatherUpdate जारी करते हुए कहा है कि खराब मौसम और घने कोहरे के औरंगाबाद (Aurangabad) एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली फ्लाइटों पर असर पड़ा है. एयरलाइंस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबक चेन्नई (Chennai) और पटना (Patna) एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते भी फ्लाइटों पर असर पड़ा है. ऐसे में एयरलाइंस ने खराब मौसम के चलते अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करके ही घर से निकलने की सलाह दी है. फ्लाइट का स्टेटस चेक करने के लिए आप 24 घंटे और सातों दिन कभी भी कस्टम करेयर हेल्पलाइन नम्बर 91-9871803333 या 91-9654003333 पर फोन कर सकते हैं.
बजट एयरलाइसं Vistara ने चेन्नई (Chennai) एयरपोर्ट पर खराब मौसम और घने कोहरे की बात कही है. खराब मौसम के चलते फ्लाइट संख्या UK-821 (Mumbai-Chennai) को चेन्नई की बजाए बैंगलुरू के लिए डाइवर्ट कर दिया गया. चेन्नई में मौसम साफ होने पर इस फ्लाइट को बैंगलुरू से चेन्नई के लिए रवाना किया गया. एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करके ही घर से निकलें फ्लाइट का स्टेटस देखने के लिए आप http://airvistara.com पर लागइन कर सकते हैं. इसके अलावा UK <flight no> लिख कर इस नम्बर पर 9289228888 एक SMS भेजा जा सकता है.
घने कोहरे के चलते दिल्ली की ओर आने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
यहां देखें इन ट्रेनों की लिस्ट